logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UAE में एक भारतीय की हत्या, 9 टुकड़ों में मिला शव, पत्नी-बेटे की तलाश जारी

कर्नाटक के उडुपी जिले के रहने वाले एलविन की UAE में हत्या कर दी गई। परिवार की ओर से बताया गया है कि उनके शव के 9 टुकड़े किए गए। मृतक की पत्नी और उनका एक बेटा भी गायब है जिनकी तलाश जारी है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के उडुपी जिले के रहने वाले एलविन की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हत्या कर दी गई। उनके परिवार का आरोप है कि एलविन की हत्या के बाद उनके शव के नौ टुकड़े किए गए। साथ ही उसे कार की डिक्की में छोड़ दिया गया।आपको बता दे कि शारजाह में काम करने वाले एलविन का जुलाई के बाद से घर से संपर्क टूट गया था। 


संपर्क टूटने के बाद परिवार ने उनको कई मैसेज किए। उन्हें मैसेज में अजीब जवाब मिले जिससे उन्हें शक हुआ। परिवार की तरफ से मृतक के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई। बाद में ओमान जाने वाले रास्ते पर खड़ी उनकी कार से उनका शव बरामद हुआ।

 

यह भी पढ़ें: 'ईरान से डील होगा या कड़ा एक्शन', संयुक्त राष्ट्र में ट्रंप का खुला अल्टीमेटम

परिवार ने क्या बताया? 

परिवार के अनुसार, एलविन UAE में काम करते थे। 20 जुलाई के आसपास उन्होंने आखिरी बार अपने घर पर बात की थी। इसके बाद से उनके फोन से सिर्फ टेक्स्ट मैसेज आता था। मैसेज में लिखा होता था कि वह बात नहीं कर सकते, बीमार हैं और आराम कर रहे हैं। इसके बाद परिवार को शक हुआ। 

 

परिवार का कहना है कि एलविन कभी मैसेज टाइप नहीं करते थे बल्कि हमेशा वॉयस नोट के जरिए ही बात करते थे। जब परिवार ने उनसे कॉल करने के लिए कहा तो फोन पर जवाब मिलना बंद हो गया। 

पासपोर्ट से खुला राज

जब परिवार को शक हुआ तो उन्होंने शारजाह में एलविन के दोस्त से संपर्क किया। दोस्त जब उनके कमरे पर पहुंचा तो वहां के गार्ड ने बताया कि एलविन बहुत पहले ही भारत लौट चुके हैं। कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट ने यही जानकारी दी। 

इसके बाद परिवार ने इस बात की पुष्टि की कि वह घर पहुंचे ही नहीं है। इसके बाद मृतक के पासपोर्ट रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच में पता चला कि उन्होंने  UAE छोड़ा ही नहीं था। इसके बाद मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

 

12 अगस्त को शारजाह से ओमान की तरफ जाने वाली एक सड़क पर एलविन की ही टोयोटा कार लावारिस हालत में मिली। कार की तलाशी ली गई जिसमें दो बैग मिले। दोनों ही बैग कार की डिक्की में मिला। बैग में उनके शरीर के टुकड़े रखे हुए थे। ऐसा आरोप है कि एलविन की हत्या चाकू मारकर की गई और फिर शव के टुकड़े किए गए। शव की पहचान बेटे के डीएनए सैंपल की मदद से की गई। 

 

यह भी पढ़ें: '23 सितंबर से दुनियाभर में बंद होगी ईरान की एयरलाइन', US ने दे डाली धमकी

 

घटना की जांच में यह बात सामने आई कि एलविन की पत्नी और उनका 10वीं में पढ़ने वाला बेटा भी अचानक लापता हो गए। टीना दुबई के एक स्कूल में टीचर के तौर पर कार्यरत थी। परिवार ने यह बताया कि दोनों से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है।  दावा तो यह भी किया जा रहा है कि अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में दो आदमी और एक महिला सामान ले जाते हुए दिखे हैं। स्थानीय पुलिस की ओर से इस बार में कुछ नहीं बताया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जुलाई में ही भारत लौट चुके हैं। 

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

उडुपी जिला पुलिस ने इस मामले पर कहा है कि सोशल मीडिया और स्थानीय खबरों के जरिए घटना की जानकारी मिली है। शारजाह पुलिस या UAE में स्थित भारतीय दूतावास से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। एलविन के परिवार की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलें। 

Related Topic:#International News

और पढ़ें