logo

ट्रेंडिंग:

निखिल गुप्ता ने रची थी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश, स्वीकारे आरोप

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की साजिश के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिका की कोर्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

gurpatwant singh pannun

गुरपतवंत सिंह पन्नून। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की साजिश के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिका की कोर्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। गुप्ता के ऊपर पन्नून की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपी हैं। 

 

संबंधित मामले के अनुसार, हत्या की कथित साजिश विफल रही थी। निखिल गुप्ता ने शुक्रवार को संबंधित आरोपों में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अमेरिका की मजिस्ट्रेट जज सारा नेटबर्न ने सिफारिश की है कि जिला जज मैरेरो याचिका स्वीकार करें।

 

यह भी पढ़ें: जमात-ए-इस्लामी की हार, BNP की प्रंचड जीत, बांग्लादेश में कैसे हुआ? इनसाइड स्टोरी

15 मार्च को होगी अगली सुनवाई

अब इस मामले में सुनवाई की तारीख 15 मार्च तय की गई है। निखिल गुप्ता को जून 2024 में चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था। प्रत्यर्पण के बाद निखिल गुप्ता की पहली पेशी मजिस्ट्रेट जज जेम्स कॉट के समक्ष मैनहट्टन संघीय कोर्ट में हुई थी।

 

 

 

निखिल ने खुद को निर्दोष बताया था

कोर्ट में पेशी के दौरान, निखिल गुप्ता ने पूर्व में खुद को निर्दोष बताया था। गुप्ता को चेक गणराज्य में अमेरिका सरकार के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर न्यूयॉर्क में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप था। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप बातचीत तो नेतन्याहू हमले के पक्ष में, ईरान पर इजरायल को यकीन क्यों नहीं?

पूरा मामला समझिए

निखिल गुप्ता जून से ही अमेरिका के ब्रुकलिन जेल में बंद हैं। गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने पन्नून की हत्या के लिए 100,000 डॉलर में एक हिटमैन किराये पर हायर किया था। पन्नून एक अमेरिकन-कैनेडियन नागरिक था। आरोप है कि कथित तौर पर यह हमला भारत सरकार के एक अधिकारी विकास यादव के कहने पर किया गया था। यह साजिश तब नाकाम हो गई जब कथित हिटमैन एक अंडरकवर फेडरल एजेंट निकला।

 

अमेरिका अधिकारियों के मुताबिक, विकास यादव ने कथित तौर पर मई 2023 में न्यूयॉर्क में पन्नून की हत्या की योजना को कोऑर्डिनेट करने के लिए निखिल गुप्ता को शामिल किया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap