अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता ने अदालत जज को पत्र लिखा है। निखिल गुप्ता ने अमेरिकी डस्ट्रिक्ट जज विक्टर मैरेरो को पत्र लिखकर बताया है कि उनके साथ साजिश में कोई नहीं शामिल था। निखिल ने पछतावा जताते हुए कहा कि वह 2023 से पहले वाला जीवन जीना चाहते हैं, काश 2023 में लोट पाता।
निखिल गुप्ता नेक कहा कि वह सही रास्ते से भटक गए थे और हद से ज्यादा शराब पीने लगे थे। इसी वजह से वह मानसिक रूप से हिल गए और इस तरह का कदम उठाने लगे। निखिल ने यह पत्र ऐसे समय में लिखा है, जब उन्हें अमेरिखा की कोर्ट में सजा सुनाई जानी है। बता दें कि 20 नवंबर को अमेरिका की कोर्ट उन्हें सजा सुनाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार, 4 दोस्तों की मौत
निखिल गुप्ता ने क्या कहा?
निखिल गुप्ता ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया, वह अकेले किया था। इसके साथ ही निखिल ने गिरफ्तारी के बाद महसूस की गई मानसिक उथल-पुथल के बारे में भी बताया। निखिल ने बताया कि 2023 की शुरुआत में वे जिस तरह के इंसान बन गए थे, उसे पहचानना उनके लिए मुश्किल हो गया था और वे चाहते हैं कि काश वे अपने किए को बदल पाते।
निखिल गुप्ता ने लिखा, ‘मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और काश मैं समय को पीछे ले जाकर 2023 में अपनी गलतियों को सुधार पाता.’ उन्होंने अपनी खराब निर्णय क्षमता के लिए अत्यधिक शराब पीने और निजी जीवन के संघर्षों को जिम्मेदार ठहराया।
मन में आत्महत्या के विचार भी आए
निखिल ने बताया कि हिरासत के शुरुआती दिनों में उनके मन में आत्महत्या के गंभीर विचार आए थे, अपनी पत्नी, बच्चों, मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ अपनी दो बिल्लियों को जो दुख पहुंचाया, उससे वे बहुत परेशान थे। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में भेजे जाने से पहले चेक गणराज्य में अपनी हिरासत के बारे में बताया, जिसमें एकांत कारावास का समय भी शामिल है। निखिल ने कहा कि अकेलेपन और अन्य कैदियों से मिली हिंसा की धमकियों के कारण हिरासत का वह समय उनके लिए बहुत कठिन रहा।
कोर्ट 20 नवंबर को सुना सकती है सजा
20 नवंबर को अमेरिका की कोर्ट उन्हें सजा सुना सकती है। अमेरिकी अभियोजकों ने न्यूयॉर्क की संघीय अदालत से निखिल गुप्ता को 293 महीने यानी 24 साल से कुछ अधिक की जेल की सजा देने की मांग की है। वहीं, बचाव पक्ष ने 12 साल की सजा की मांग की है। बताते चलें कि निखिल गुप्ता पर अमेरिका की धरती पर खालिस्तान समर्थक अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश में शामिल होने का आरोप है।