logo

ट्रेंडिंग:

'मारने वाला बॉयफ्रेंड नहीं, रूममेट है', निकिता गोडिशाला हत्याकांड पर बोले पिता

अमेरिका में भारतीय नागरिक निकिता की 31 दिसंबर की रात चाकू मार कर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड का आरोप अर्जुन पर लग रहे हैं, जिसे इंटरपोल की मदद से तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Nikitha Rao Godishala

निकिता, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका में 27 साल की भारतीय नागरिक निकिता गोडिशाला हत्याकांड का मर्डर हो गया है। यह हत्या अमेरिका के कोलंबिया, मैरीलैंड के हावर्ड काउंटी में हुई है। पुलिस का मानना ​​है कि उसके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा ने उसे चाकू मारा, उसके लापता होने की रिपोर्ट की और फिर भारत भाग गया। निकिता की लाश को 3 जनवरी को अर्जुन के अपार्टमेंट से बरामद किया गया था। 2 जनवरी को ही अर्जुन भारत भाग गया था। अब इस मामले में निकिता के पिता ने अब मीडिया से बात करते हुए बताया है कि अर्जुन निकिता का एक्स बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि रुममेट था।

 

निकिता के पिता ने बताया कि अर्जुन चंडीगढ़ का रहने वाला है। उन्होंने कहा, 'अर्जुन मेरी बेटी का बॉयफ्रेंड नहीं था। वह सिर्फ उसका रूममेट था। वह उस घर में बेटी के साथ रहता था, जिसमें कई और लोग भी रहते थे। उन्होंने जॉइंट तौर पर रहने की जगह ली थी। पैसों के लेन-देने को लेकर उनकी बेटी को उसने मार दिया। निकिता ने मीडिया में चलाई जा रही उन खबरों का खंडन किया जिनमें अर्जुन को निकिता का एक्स बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। 


यह भी पढ़ें: JNU में मोदी-शाह के खिलाफ प्रदर्शन, 'कब्र खुदेगी' के नारों पर मचा हंगामा

पैसों को लेकर था विवाद

निकिता की चचेरी बहन सरस्वती गोडिशाला ने भी आरोप लगाया कि अर्जुन ने निकिता के अकाउंट से 3500 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3.16 लाख रुपये निकलवाए थे। अर्जुन ने निकिता को वह रुपये लौटाए नहीं और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। निकिता की चचेरी बहन, सरस्वती गोडिशाला ने अमेरिका में भारतीय दूतावास में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें हत्या से पहले अर्जुन और निकिता के बीच पैसों के लेन-देन की डिटेल्स शेयर की गई हैं।

उधार लेकर भारत भागने का प्लान

दावा किया जा रहा है कि अर्जुन अपने दोस्तों से उधार लेकर भारत भागने का प्लान बना रहा था। उसने निकिता के अकाउंट से तो पैसा निकलवाया ही था साथ में उसकी चचेरी बहन से भी पैसा लिया था। सरस्वती गोडिशाला ने अपने बयान में बताया है कि उसने अर्जुन को 4,500 डॉलर दिए थे और उसने 3,500 डॉलर लौटा दिए थे। उसने 2 जनवरी को मुझ से फिर से संपर्क किया और 1,000 डॉलर की मांग की थी लेकिन मैंने पैसे देने से मना कर दिया था।

 

निकिता भी अर्जुन से अपने पैसे लेने के लिए 31 दिसंबर को बात कर रही थी। पुलिस ने कहा है कि 31 दिसंबर की रात 7 बजे के बाद अर्जुन ने निकिता की हत्या कर दी थी। निकिता के पिता ने कहा कि अर्जुन कई लोगों से उधार लेता था और उनमें मेरी बेटी भी शामिल थी। शायद जब वह उससे अपना पैसा वापस मांगने गई तो उसने उसकी हत्या कर दी। 

 

यह भी पढ़ें: 5 आरोपी छूटे लेकिन उमर-शरजील को नहीं मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

शव भारत लाने की मांग

निकिता के पिता ने कहा कि हम केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से विनती करते हैं कि मेरी बेटी का शव जल्द से जल्द भारत वापस लाने में मदद करें, ताकि हम अंतिम संस्कार कर सकें। निकिता के पिता ने इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की और कहा कि इस मामले में जांच होने के बाद कानूनी कार्रवाई हो। 

अर्जुन को किया गिरफ्तार

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, निकिता की लाश मिलने के बाद पुलिस को अर्जुन पर ही शक हुआ। जब उसकी तलाश शुरू की गई तो पता चला कि अर्जुन भारत भाग गया है। अमेरिका से पहले अर्जुन पंजाब के अमृतसर में उतरा और उसके बाद चंडीगढ़ गया। जब उसे केस के बारे में पता चला तो तमिलनाडु में जाकर छिप गया। इंटरपोल की मदद से उसे तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap