logo

ट्रेंडिंग:

कनिमोझी ने स्पेन में पाकिस्तान को लताड़ा, दूसरे सांसदों ने क्या कहा?

भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल लातविया, ग्रीस, स्लोवेनिया और रूस के बाद अब स्पेन में है। सांसदों ने स्पेन में पाकिस्तान के खिलाफ क्या-क्या कहा है, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Kanimozhi

स्पेन में DMK सांसद कनिमोझी। (Photo Credit: X/IndiainSpain)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंक के मुद्दे पर स्पेन में भी पाकिस्तान को बेनकाब किया है। सोमवार को भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन सरकार के सदस्यों, भारतीय प्रवासियों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात की और पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है, किसी भी हाल में अब सेना आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि पूरी दुनिया को भारत के साथ आना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय, बीजेपी सांसद कैप्टन बृजेश चौटा (रिटायर्ड), आरजेडी सांसद प्रेम चंद गुप्ता, AAP सांसद अशोक कुमार मित्तल और संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत मंजीव सिंह पुरी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। 

DMK सांसद कनिमोझी ने क्या कहा?
डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा, 'भारत सरकार ने प्रतिनिधिमंडल भेजा है। मैंने मित्र देशों और उन देशों से भी संपर्क किया है, जिन्हें कुछ गलतफहमी है कि हम उनसे बात करके और पाकिस्तान को कॉफी पर बुलाकर और यह कहकर मुद्दों को हल कर सकते हैं कि हम इन संघर्षों को हल कर देंगे। यह कई लोगों की आंखों से दिखने वाली बातों से कहीं अधिक है।'

यह भी पढ़ें: 'पीठ में छूरा घोपते हैं,' लंदन में सांसदों ने पाकिस्तान पर क्या कहा?

AAP सांसद अशोक कुमार ने क्या कहा?
AAP सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, 'चाहे वह ब्रिटेन हो या फ्रांस, दुनिया में हर आतंकवादी घटना में पाकिस्तान का हाथ है। प्रधानमंत्री मोदी वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं। हम शांति चाहते हैं, हम आगे बढ़ना चाहते हैं और दूसरों को भी आगे बढ़ने देना चाहते हैं। 


सपा सांसद राजीव राय ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, 'पाकिस्तान का जन्म 1947 में हुआ था। उन्होंने कश्मीर पर हमला किया और फिर उन्होंने 1965 में भारत पर हमला किया। दुनिया में कहीं भी आप नहीं देखेंगे कि सेना ने अपनी ही महिलाओं और लोगों का कत्लेआम किया, उन्हें मारा और उनके साथ बलात्कार किया। पाकिस्तान ने यह पूर्वी पाकिस्तान में किया था। दुनिया उसे अब बांग्लादेश के तौर पर जानती है।' 

BJP सांसद बृजेश चौटा ने क्या कहा?
बीजेपी सांसद बृजेश चौटा ने कहा, 'यह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद है जिसे दुनिया को समझने की जरूरत है। आज, हम इसके शिकार हो सकते हैं, कल, दुनिया इसका शिकार होगी। कई देश हमसे कहते हैं कि भारत को बैठकर बात करनी चाहिए। सवाल यह है कि किससे बात करनी है। क्या हम पाकिस्तान में निर्वाचित सरकार से बात करते हैं? अगर कोई है? क्या हम वहां की सेना से बात करते हैं? क्या हम मौलवियों से बात करते हैं?'

यह भी पढ़ें: भारत-US में होगा ट्रेड वॉर! स्टील-एल्युमिनियम पर टैरिफ पर तकरार क्या?


RJD सांसद प्रेम चंद गुप्ता ने क्या कहा?

आरजेडी सांसद प्रेम चंद गुप्ता ने कहा, 'पाकिस्तान के बारे में कौन क्या कह सकता है? न आप और न ही हम। ऐसी स्थिति में, दुनिया के नेता एक-दूसरे से बात करते हैं। वे अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं, वे बात करते हैं और अपना संदेश देते हैं। पाकिस्तानी डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ को फोन किया और युद्ध विराम का अनुरोध किया, जिसे हमने मान लिया क्योंकि हम शांति चाहते हैं। कहीं से भी किसी का कोई दबाव नहीं था।'

क्यों दुनियाभर में गया है भारतीय प्रतिनिधिमंडल?
22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी। भारत पाकिस्तान की आतंक परस्ती को दुनिया में बेनकाब कर रहा है। भारत अपने सहयोगी देशों को ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी दे रहा है और पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों का जिक्र कर रणनीतिक दबाव बना रहा है। भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी समूहों से जुड़े कई आतंकी ठिकाने तबाह हुए थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap