logo

ट्रेंडिंग:

भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, PNB घोटाले का है आरोपी

भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार हो गया है। वहां हजारों करोड़ रुपये के PNB घोटाले का आरोपी है। बताया जा रहा है कि वह बेल्जियम में इलाज के लिए गया था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

mehul choksi

मेहुल चोकसी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

भगोड़े मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बेल्जियम में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ED और CBI के अनुरोध पर बेल्जियम पुलिस ने मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया है। मेहुल चोकसी हजारों करोड़ रुपये के PNB घोटाले का आरोपी है।


जानकारी के मुताबिक, मेहुल चोकसी को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। बेल्जियम में उसकी मौजूदगी का पता चलने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार करने का अनुरोध किया था। 


मेहुल चोकसी 2018 में भारत से भाग गया था। अब बेल्जियम में उसकी गिरफ्तारी के बाद भारत उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर सकता है। बताया जा रहा है कि मेहुल चोकसी ने अपनी खराब तबीयत का हवाला देकर जमानत की मांग कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'ऐसा वकील हो जो मेरा फायदा ना उठाए', तहव्वुर ने NIA कोर्ट ने की मांग

बेल्जियम में क्या कर रहा था मेहुल चोकसी?

मेहुल चोकसी 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था। उसने वहां की नागरिकता ले ली थी। हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए वह बेल्जियम आया था। जब उसकी मौजूदगी का पता चला तो भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बेल्जियम सरकार से उसे गिरफ्तार करने का अनुरोध किया था।

 


उसकी गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है, जब कुछ हफ्तों पहले ही सामने आया था कि मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में रेसिडेंसी कार्ड हासिल कर लिया है और वह एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति के साथ रह रहा है।

 

यह भी पढ़ें: वे 9 चेहरे जिन्होंने पाकिस्तान से बैठकर की मुंबई हमले की प्लानिंग

मेहुल चोकसी पर क्या हैं आरोप?

जनवरी 2018 में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था। इस घोटाले को मेहुल चोकसी और उसके भांजा नीरव मोदी ने मिलकर अंजाम दिया था। 


बेल्जियम आने से पहले मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था। उसकी पत्नी प्रीति चोकसी बेल्जियम की नागरिक है। हाल ही में मेहुल चोकसी ने भी बेल्जियम में 'F रेसिडेंसी कार्ड' हासिल किया था। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस कार्ड को हासिल करने के लिए भी उसने फर्जीवाड़ा किया था, ताकि वह भारत के प्रत्यर्पण से बच सके।


मेहुल चोकसी को डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उसे रिहा कर दिया था। मेहुल चोकसी मई 2021 में तब चर्चा में आ गया था, जब उसे एंटीगुआ से लापता होने की खबरें सामने आई थीं।

लंदन की जेल में है नीरव मोदी

PNB घोटाले का दूसरा आरोपी नीरव मोदी भी 2018 में भारत से भाग गया था। वह यूके में रह रहा था। हालांकि, फिलहाल नीरव मोदी लंदन की एक जेल में बंद है। भारत ने उसके प्रत्यर्पण की मांग की है। नीरव मोदी ने भारत के प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दायर की है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap