logo

ट्रेंडिंग:

टॉस किया, हत्या की, फिर लाश से बनाए संबंध.. हैरान कर देगा ये हत्याकांड

हत्यारे ने पूछताछ में बताया कि मैंने टॉस किया था, जिसमें हेड आया, इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। अगर टेल आता तो वो बच सकती थी।

AI Generated Image

AI Generated Image

यूरोपीय देश पोलैंड से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले टॉस किया और फिर 18 साल की लड़की की हत्या कर दी। हत्या के बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने लाश के साथ रेप किया। स्थानीय वेबसाइट के मुताबिक, आरोपी और लड़की की मुलाकात एक बस में हुई थी।


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्टोरिया कोजिल्स्का नाम की लड़की पार्टी करके अपने घर लौट रही थी। बस में आरोपी माटुस्ज हेपा ने उससे बात की। माटुस्ज उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। माटुस्ज ने उसे बेरहमी से पीटा और फिर गला घोंटकर मार डाला। हत्या करने के बाद माटुस्ज ने उसकी लाश के साथ रेप किया और फिर प्लास्टिक से लपेट दिया। ये पूरा मामला पिछले साल का है, लेकिन अब आरोपी की गवाही से इस बारे में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

टॉस हार गई, इसलिए मार डाला

कोजिल्स्का का शव मिलने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया था। उसने कहा कि वो हत्या करने के लिए मजबूर था। हत्यारे की उम्र 20 साल है। उसने पुलिस को बताया, 'सिक्का उछाला था। हेड आया इसलिए उसे मार दिया। अगर टेल आता तो वो बच सकती थी।'

वारदात को कैसे दिया अंजाम?

आरोपी ने पूछताछ में इस पूरी वारदात के बारे में बताया है। उसने बताया, 'मैंने उसे (कोजिल्स्का को) घर जाने या मेरे साथ चलने को कहा था। उसने मेरे साथ चलने का फैसला लिया। हम काफी देर बैठे। कोई बात नहीं हुई। फिर वो सो गई। मैंने उसे जगाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठी। फिर मैंने सिक्का उछाला। उसमें हेड आया, इसलिए मुझे उसे मारना पड़ा। मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया। कुछ चीजें बस हो जाती हैं।'


आरोपी ने बताया, 'कभी-कभी मैं मुश्किल फैसले लेने के लिए टॉस करता हूं। मैं उसकी छाती पर बैठा और उसका गला घोंटने लगा। उसने बचने की बहुत कोशिश की लेकिन उसके पास ताकत नहीं थी।'

लाश के साथ किया रेप

हत्यारे माटुस्ज ने बताया, 'उसे मारने के बाद मैंने उसके कपड़े उतारे और उसके साथ सेक्स किया। फिर मैंने कपड़े पहने और लाश को छिपाने की कोशिश की। मैं कुछ भी सोच नहीं पा रहा था। मैंने लाश को एक बैग में रखा और कंबल से लपेट दिया। मैं उसे जलाने की सोच रहा था। मुझे लगा कि ऐसा करके मुझे अच्छा महसूस होगा।'


स्थानीय मीडिया में बताया जा रहा है कि कोजिल्स्का की हत्या करने के बाद माटुस्ज भी सुसाइड करने की सोच रहा था। हालांकि, बाद में उसने जाकर खुद ही सरेंडर कर दिया। इस मामले में माटुस्ज को मौत की सजा हो सकती है।

Related Topic:#Crime News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap