logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फिलीपींस में आया 6.5 तीव्रता का भूकंप, इसी महीने 80 लोगों की गई थी जान

फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में शुक्रवार को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया है। जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र धरती के भीतर 29 किलोमीटर की गहराई पर था।

Earthquake

सांकेतिक तस्वीर। (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में शुक्रवार को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया है। जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र धरती के भीतर 29 किलोमीटर की गहराई पर था। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि हाल ही में फिलीपींस में एक शक्तिशाली भूकंप आया था। सबसे अधिक मिंडानाओ द्वीप प्रभावित हुआ था। 80 से अधिक लोगों की जान गई थी। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: 'ये श्राप है', फीफा विश्व कप में हारा अमेरिका तो कमला हैरिस पर भड़के फैंस

फिलीपींस में इतने भूकंप क्यों आते हैं?

 

  • भूकंप के लिहाज से फिलीपींस दुनिया के सबसे संवेदनशील देशों में से एक है। हर साल यहां हजारों भूकंप आते हैं। इसकी वजह यह है कि फिलीपींस प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। पूर्व दिशा में फिलीपीन ट्रेंच है। यहां फिलीपीन सागर प्लेट फिलीपीन मोबाइल बेल्ट के नीचे जा रही है।

 

  • पश्चिमी दिशा में मनीला ट्रेंच, नेग्रोस ट्रेंच और सुलू ट्रेंच हैं। यहां सुंडा प्लेट का कुछ हिस्सा नीचे की तरफ धंस रहा है। फिलीपींस के मध्य हिस्से से फिलीपीन फॉल्ट लाइन गुजरती है। यह उत्तरी लूजोन से मिंडानाओ तक लगभग 1,200 किलोमीटर लंबी फॉल्ट लाइन है। इसकी वजह से फिलीपींस में कई भूकंप पहले भी झेल चुका है।

 

  • फिलीपींस का मिंडानाओ द्वीप बेहद संवेदनशील है। यह फिलीपीन फॉल्ट, कोटाबाटो ट्रेंच और फिलीपीन ट्रेंच के करीब स्थित है। इन स्टेंच और फॉल्ट की वजह से मिंडानाओ में कई शक्तिशाली भूकंप आ चुके हैं। फिलीपींस में अधिक भूकंप आने यह भी वजह है कि यह देश रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। यहां दुनिया के 90 फीसद भूकंप आते हैं।  

यह भी पढ़ें: फ्री में जाना चाहता था पुलिसकर्मी, मना करने पर ड्राइवर को दी गालियां, हुआ एक्शन

वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भूकंप ने भीषण तबाही मचाई। 24 जून की शाम 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप ने पूरे देश हो हिलाकर रख दिया। अभी तक 589 लोगों से अधिक की जान जा चुकी है। करीब तीन हजार लोग घायल हैं। हजारों की संख्या में लोग लापता हैं। राहत एवं बचाव टीमें मलबे में लोगों को खोजने में जुटी हैं। मृतका आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। 

Related Topic:#Earthquake

और पढ़ें