फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मैच में तुर्की ने मेजबान अमेरिका को हरा दिया है। आखिरी क्षणों में काआन आयहान ने गोल दागकर 3-2 से जीत दिलाई। हालांकि इससे कुछ बदलने वाला नहीं। अमेरिका पहले ही राउंड ऑफ 32 में पहुंच गया है। मगर तुर्की के हाथों मिली यह हार अमेरिकी फैंस को पसंद नहीं आ रही है। इसका ठीकरा उन्होंने देश की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर फोड़ा है। सोशल मीडिया पर कमला हैरिस की एक तस्वीर के बाद लोग उन्हें मनहूस बताने में जुटे हैं। उनका तर्क है कि मैच में मिली हार कमला हैरिस का श्राप है।
माना जा रहा है कि कमला हैरिस विवाद की शुरुआत न्यूयॉर्क पोस्ट के एक लेख से हुआ। मीडिया आउटलेट ने 'कमला हैरिस के पति द्वारा पूर्व उपराष्ट्रपति की विश्व कप मैच की तस्वीर पोस्ट करने के बाद टीम यूएसए 2-1 से हार गई' शीर्षक से एक लेख लिखा।
यह भी पढ़ें: 'ऐसा न लगे कि इस्लामाबाद आ गए', डेनमार्क लाउडस्पीकर से अजान पर क्यों लगा रहा बैन
पोस्ट ने लिखा लॉस एंजिल्स में तुर्की और अमेरिका के बीच अंतिम ग्रुप स्टेज मैच खेला गया। कमला हैरिस के पति डग एमहॉफ ने एक फोटो शेयर की और कैप्शन में 'गोल' लिखा। इसके बाद ही अमेरिका 2-1 से पिछड़ गया। अब लोगों का मानना है कि कमला हैरिस की फोटो सामने आने के बाद ही अमेरिकी टीम हारी है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की और पूछा कि वे वहां कैसे आईं?
एक व्यक्ति ने न्यूयॉर्क पोस्ट के लेख को शेयर किया और लिखा 'कमला का श्राप'। एक अन्य ने लिखा कि कमला हैरिस मनहूस है। टीम को मिला हार में कोई आश्यर्य नहीं है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि उन्हें मैच में किसने आने दिया? कमला हैरिस वहां मौजूद थीं, इसलिए अमेरिका हारा है। उन्होंने टीम को श्राप दिया है। एक अन्य शख्स ने लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि कमला हैरिस की वजह से आज रात यूएसएमएनटी हार गई।
रूस के सरकारी मीडिया आरटी ने भी एक पोस्ट लिखा और उसमें श्राप का जिक्र किया। आरटी ने लिखा, 'टीम यूएसए 2-1 से पिछड़ गई और फिर कमला के तस्वीर लेने और विश्व कप में पोस्ट करने के बाद 3-2 से हार गई। क्या यह अमेरिका का नया अभिशाप है?'
यह भी पढ़ें: लड़की ने शादी से मना किया, लड़के ने AI से हनीमून की फोटो बनाई और कर दिया वायरल
टूर्नामेंट से तुर्की हुआ बाहर
अमेरिका को हराने वाला तुर्की पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया और पैराग्वे ने तुर्की को शिकस्त दी थी। अब तुर्की को ग्रुप स्टेज के सभी मैच खेलने होंगे। अमेरिका का अगला मैच बोस्निया-हर्जेगोविना से होगा। अमेरिका ने ग्रुप स्टेज में पैराग्वे और ऑस्ट्रेलिया को हराया है।