logo

ट्रेंडिंग:

रूस के मंत्री ने खुद सिर में मारी गोली, पुतिन ने कर दिया था बर्खास्त

रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवॉयट ने सोमवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व मंत्री रोमन को बर्खास्त कर दिया था।

Roman Starovoyt

राष्ट्रपति पुतिन के साथ मंत्रीरोमन स्टारोवॉयट। Photo Credit- Social Media

रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवॉयट ने सोमवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व मंत्री रोमन को बर्खास्त कर दिया था। रोमन खुद को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने को लेकर कीफी दुखी थे। एएफपी ने रूस की समाचार एजेंसी के हवाले से बताया है कि बर्खास्तगी की घोषणा के बाद स्टारोवॉयट ने राजधानी मॉस्को में खुद को गोली मारी। रूसी अधिकारियों ने बताया कि उनका शव उनकी कार में मिला।

 

रूसी अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुतिन ने स्टारोवॉयट को मई 2024 से रूस का परिवहन मंत्री बनाया था। इस तरह से राष्ट्रपति पुतिन ने स्टारोवोइट को उनकी नियुक्ति के एक साल बाद बर्खास्त कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया, AI और एंबेसी; चीन ने राफेल को बदनाम कैसे किया?

प्राइवेट कार में खुद को मारी गोली 

रूस की जांच समिति द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, 'आज, रूसी संघ के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट का शव उनकी प्राइवेट कार में गोली लगने के घाव के साथ मिला।'रूसी प्रशासन ने स्टारोवोइट की जगह उप परिवहन मंत्री आंद्रेई निकितिन को नया परिवहन मंत्री नियुक्त किया है। हालांकि, आंद्रेई निकितिन रूस के कार्यवाहक परिवहन मंत्री के रूप में काम करेंगे।

हमले के बीच सैकड़ों उड़ानें रोक दी गई थीं

रोमन स्टारोवॉयट की बर्खास्तगी यात्रा संबंधी अव्यवस्था के एक हफ्ते बाद हुई। दरअसल, यूक्रेन से हमले के खतरे की वजह से परिवहन मंत्रालय ने छुट्टियों के व्यस्त मौसम के दौरान कई हवाई अड्डों ने सैकड़ों उड़ानें रोक दी थीं। इससे पुतिन काफी नाराज हुए थे। 

 

यह भी पढ़ें: जब 'कैटरीना' ने USA में बरपाया कहर, पूरा शहर ही डूब गया था

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से अधिक ड्रोन

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भी रूस ने यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों पर रात भर में 100 से अधिक ड्रोन दागे। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी हमलों में कम से कम 10 नागरिक मारे गए और 38 घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। 

 

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन सालों से भी ज्यादा समय से भीषण युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में हजारों लोगों और सैनिकों की जानें गई हैं और लाखों की तादाद में लोगों का विस्थापन हुआ है। वहीं, दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को अबरों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap