logo

ट्रेंडिंग:

साकेत श्रीनिवासैया की मौत, अमेरिका में हुए थे लापता, 6 दिन बाद लाश मिली

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि मृत युवक के शव को भारत लाने में परिवार की पूरी मदद की जाएगी।

Saketh Sreenivasaiah

साकेत श्रीनिवासैया। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका में भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की लाश मिली है। 9 फरवरी के बाद से ही वह लापता थे। पुलिस उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही थी। अब उनकी लाश मिली है। अमेरिकी शहर सैन फ्रॉन्सिस्को में स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस उन्हें 6 दिनों से तलाश रही थी, उन्हें जिंदा ढूंढ पाने में पुलिस असफल रही। 

भारतीय दूतावास ने बताया है कि उनकी लाश, पुलिस के पास है। साकेत श्रीनिवासैया को पुलिस, 9 फरवरी से ही तलाश रही थी। भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा, 'कॉन्सुलेट को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि लोकल पुलिस ने लापता इंडियन स्टूडेंट, साकेत श्रीनिवासैया का शव मिलने की पुष्टि कर दी है। हम इस बहुत मुश्किल समय में उनके परिवार और प्रियजन के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हैं।'

यह भी पढ़ें: चक्रवात 'गेजानी' का कहर, मेडागास्कर में कई मौतें, भीषण तबाही

भारतीय दूतावास ने क्या कहा है?

भारतीय दूतावास ने कहा है, 'दूतावास हर तरह से परिवार की पूरी मदद करने के लिए तैयार है। हम लोकल पुलिस और प्रशासन से बात करेंगे। जितनी जल्दी हो सके, मृत शरीर को भारत वापस भेजने की व्यवस्था करेंगे।  हमारे कर्मचारी परिवार से सीधे संपर्क में हैं और उन्हें हर जरूरी कागजी काम और मदद में पूरा साथ देंगे।'

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में हुई थी दुर्घटना में मौत, अब परिवार को मिलेगा 262 करोड़ का मुआवजा

कौन थे साकेत श्रीनिवासैया?

साकेत श्रीनिवासैया 22 साल के थे। वह कर्नाटक के रहने वाले थे। वह अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। वह केमिकल एंड बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गए थे। IIT मद्रास से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने अमेरिका जाने का फैसला किया था। वह 9 फरवरी 2026 को वे लापता हो गए थे। आखिरी बार उन्हें बर्कले हिल्स के लेक एंजा, टिल्डन पार्क के पास देखा गया था। 

पुलिस और लोकल कम्युनिटी ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। 14 फरवरी को लोकल पुलिस ने लेक एंजा से उनका शव बरामद किया। कॉन्सुलेट ने 15 फरवरी को इसकी पुष्टि की। कॉन्सुलेट ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। भारतीय अधिकारी, शव को भारत पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap