प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
को सेशेल्स ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए देश के सबसे बड़े राष्ट्रपति सम्मान 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया है। हिंद महासागर में बसे इस खूबसूरत द्वीपीय देश की यात्रा के दौरान उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। इसके साथ ही पीएम मोदी उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्हें दुनिया के कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है।
सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल आज की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सेशेल्स की सरकार और वहां की जनता का आभार जताते हुए कहा कि भारत हरित और टिकाऊ विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें: समुद्री डाकुओं का अड्डा, एक भी मूल निवासी नहीं, सेशेल्स के बनने की कहानी क्या?
पर्यावरण के लिए पहले भी मिल चुके हैं कई बड़े सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट (सतत विकास) के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिला है। इससे पहले भी उन्हें कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: एक धमाका, 30 मिनट की जंग, भीषण तबाही, कराची खौफ के साए में क्यों है?
- एग्रिकोला मेडल (मई 2026): संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने उन्हें खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने में योगदान के लिए यह सम्मान दिया था।
- सियोल शांति पुरस्कार (2018): अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और समावेशी आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था।
- चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड (2018): जलवायु परिवर्तन से निपटने और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) ने उन्हें अपना सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान प्रदान किया था।
30 से ज्यादा देशों ने किया सम्मानित
सेशेल्स से मिला यह सम्मान दिखाता है कि दुनिया में भारत की साख लगातार बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी पकड़ पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक दुनिया के 30 से ज्यादा प्रभावशाली देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। इनमें रूस का 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू', फ्रांस का 'लीजन ऑफ ऑनर', अमेरिका का 'लीजन ऑफ मेरिट', संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का 'ऑर्डर ऑफ जायद' और सऊदी अरब का 'ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज' जैसे बड़े सम्मान शामिल हैं। इसके अलावा, हाल के वर्षों में स्वीडन, नॉर्वे, स्लोवाकिया, ब्राजील और इजराइल जैसे देशों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है।