logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री, क्यों खास है यह मिशन?

नासा 2031 की शुरुआत में पुराने हो चुके ISS को स्पेसएक्स के एक विशेष यान की मदद से प्रशांत महासागर में गिराकर रिटायर करने की योजना बना रहा है। चीन ने अपना स्पेस सेंटर, पाकिस्तान के लिए खोल दिया है।

पेलोड स्पेशलिस्ट मुहम्मद जीशान अली, फ्लाइट इंजीनियर वू यी और कमांडर टैंग होंगबो। Photo Credit: Social Media

पेलोड स्पेशलिस्ट मुहम्मद जीशान अली, फ्लाइट इंजीनियर वू यी और कमांडर टैंग होंगबो। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चीन ने बुधवार को अपना मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'शेनझोउ-24' सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिसमें 2 चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली भी सवार हैं। उत्तर-पश्चिमी चीन के जीक्यूआन केंद्र से 'लॉन्ग मार्च-2एफ' रॉकेट के जरिए रवाना हुए जीशान अली चीन के 'तियांगोंग' अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले विदेशी नागरिक बन गए हैं।

चीनी यात्री वहां करीब छह महीने रहकर 90 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग और स्टेशन के रखरखाव का काम करेंगे, वहीं अली लगभग एक हफ्ते बाद 'शेनझोउ-2' यान से पृथ्वी पर लौट आएंगे। यह ऐतिहासिक उड़ान फरवरी 2025 में दोनों देशों के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है।

अमेरिका के नेतृत्व वाले इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से बाहर रखे जाने के बाद चीन ने 2022 में अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन 'तियांगोंग' शुरू किया था। अभी चीन दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो अपना निजी अंतरिक्ष स्टेशन चला रहा है।

 

यह भी पढ़ें: NASA ने बिहार की भयावह बाढ़ की दिखाई तस्वीर, इस रिपोर्ट से समझें बाढ़ की वजह

चीन का प्रक्षेपण मिशन सफल रहा

बुधवार को चीन ने अपने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शेनझोउ-24 का प्रक्षेपण किया। अंतरिक्ष यान में पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली के साथ स्पेस शिप के पायलट तांग होंगबो और इंजीनियर वू यी भी सवार हैं। लॉन्ग मार्च-2F रॉकेट की मदद से यान को उत्तर-पश्चिम चीन के जीक्यूआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से भेजा गया। अधिकारियों ने कुछ ही मिनट बाद प्रक्षेपण को सफल घोषित कर दिया। यान के करीब तीन घंटे में स्टेशन से जुड़ने की संभावना जताई गई थी।  

मिशन का मकसद क्या है?

मुहम्मद जीशान अली करीब एक सप्ताह बाद शेनझोउ-23 यान से पृथ्वी पर लौटेंगे। चीनी अंतरिक्ष यात्री आमतौर पर स्टेशन पर करीब छह महीने बिताते हैं। चीनी अधिकारियों के मुताबिक शेनझोउ-24 का मुख्य काम शेनझोउ-23 के दल की जगह नया दल तैनात करना है। मिशन में स्टेशन का नियमित संचालन, वैज्ञानिक अनुसंधान, रखरखाव और वैज्ञानिक उपकरणों का परीक्षण भी शामिल है। इस दौरान 90 से ज्यादा प्रयोग और तकनीकी परीक्षण करने की योजना है।

कैसे पाकिस्तानी टीम मिशन में हुई शामिल?

यह उड़ान फरवरी 2025 में चीन और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते का नतीजा है। समझौते के तहत अप्रैल में दो पाकिस्तानी उम्मीदवारों को चीन में प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। इनमें से एक को स्टेशन भेजा जाना था। पाकिस्तान के अंतरिक्ष संस्थान सुपारको के मुताबिक अली पेलोड स्पेशलिस्ट के रूप में दल में शामिल हैं। 

चीन के पास है अपना स्पेश स्टेशन

चीन इस समय दुनिया का अकेला देश है जो अपना अंतरिक्ष स्टेशन चला रहा है। यह स्टेशन 2022 में चालू हुआ था। चीन ने इसे उस समय विकसित किया, जब उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम में सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की भागीदारी को लेकर चिंताओं के कारण उसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दूर रखा गया था। 

कैसा है चीन का उपग्रह?

तियांगोंग फुटबॉल मैदान के आकार वाले ISS से छोटा है। 1998 में ISS के प्रक्षेपण के बाद से अलग-अलग देशों के अंतरिक्ष यात्री वहां 3,000 से ज्यादा प्रयोग कर चुके हैं। खबरों के अनुसार नासा 2031 की शुरुआत में ISS को सेवामुक्त करने की योजना बना रहा है। इसके लिए स्पेसएक्स एक खास यान विकसित कर रहा है। उसकी मदद से स्टेशन को नियंत्रित तरीके से वायुमंडल में लाकर दक्षिणी प्रशांत महासागर में गिराया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: आर्टेमिस-2 सफल, अब NASA का अगला प्लान क्या? समझिए

पाकिस्तान ने क्या कहा है?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस अभियान को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक और युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह केवल एक अंतरिक्ष यात्री की नहीं, बल्कि 24 करोड़ पाकिस्तानियों की यात्रा है। शरीफ ने मिशन में पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री को शामिल करने के लिए बीजिंग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस उड़ान से दोनों देशों के घनिष्ठ संबंध अंतरिक्ष तक पहुंच गए हैं।

 

पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि अली को लेकर शेनझोउ-24 की उड़ान के साथ पाकिस्तान के अंतरिक्ष कार्यक्रम में नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि अली के साथ पाकिस्तानी ध्वज भी ऑर्बिट की ओर बढ़ रहा है।

Related Topic:#China

और पढ़ें