logo

ट्रेंडिंग:

4 की मौत, 10 घायल, गोलीबारी से दहला कैलिफोर्निया का स्टॉकटन

अमेरिका गन कल्चर, अब वहां के लोगों की जान के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। वॉशिंगटन के बाद अब स्टॉकटन में फायरिंग हुई है।

California

स्टॉकटन में गोलीबारी के बाद पहुंची पुलिस। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर में शनिवार रात एक बैंक्वेट हॉल में परिवार की पार्टी के दौरान गोलीबारी हो गई। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शेरिफ डिपार्टमेंट की प्रवक्ता हीदर ब्रेंट ने न्यूज एजेंसी AP से कहा है कि शुरुआती जांच से लगता है कि यह हमला पहले से तय था। हमलावरों ने कुछ खास लोगों को ही निशाना बनाया है। गोलीबारी बैंक्वेट हॉल के अंदर हुई। 

यह भी पढ़ें: तुर्की के करीब काला सागर में 'विराट' पर हमला, किस देश ने ली जिम्मेदारी?

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अभी हमलावरों की तलाश में जुटी है। हमला क्यों हुआ है, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। स्टॉकटन, सेंट्रल कैलिफोर्निया में पड़ता है। इस शहर में करीब 3 लाख लोग रहते हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम भी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को 200 मिलियन डॉलर का झटका, अफगानिस्तान ने भारत से कौन सी डील की?

अमेरिका में क्यों होती है इतनी गोलीबारी?

अमेरिका में हथियार रखने का चलन है। अमेरिकी 'गन कल्चर' दुनियाभर में बदनाम है।  अमेरिकी संविधान में साल 1791 में एक संविधान संशोधन हुआ था, जिसके बाद आम नागरिकों को हथियार रखने का अधिकार मिला। शुरुआत में आत्मरक्षा, शिकार और ब्रिटिश तानाशाही से सुरक्षा के लिए था लेकिन अब यह अमेरिका के लिए मुसीबत है। अब अमेरिका में हथियार रखना, वहां की संस्कृति का हिस्सा है। अमेरिका के 40 फीसदी से ज्यादा घरों में हथियार हैं। 

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास कैसे हुई शूटिंग? पुलिस ने बताया; ट्रंप बोले- 'उस जानवर को...'

आसानी से मिलते हैं अमेरिका में हथियार

अमेरिका के कई राज्य ऐसे हैं, जहां हथियार रखने के लिए परमिट तक की जरूरत नहीं पड़ती है। वर्मोंट और अलास्का में हालात बेहद बुरे हैं। न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया जैसे राज्यों में हथियार देने से पहले बैकग्राउंड चेक, ट्रेनिंग और रजिस्ट्रेशन जैसे फिल्टर हैं लेकिन हथियार देने में यहां के राज्य उदार हैं। संघीय स्तर पर अमेरिका में सिर्फ लाइसेंस्ड डीलर से खरीदते समय बैकग्राउंड चेक होता है। अमेरिका में बंदूक रखना, अधिकार हो गया है। यही वजह है कि गुस्सा, तनाव या नफरत की स्थिति में आम लोग हथियार उठाते हैं और मासूम लोग मारे जाते हैं। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap