logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तालिबानियों ने वर्दी लूटी, पैंट छोड़कर भागे पाकिस्तानी सैनिक

तालिबानी लड़ाके पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़ रहे हैं। कांधार क्षेत्र में पाकिस्तान ने हमला किया तो तालिबानियों ने भी कई पाकिस्तानी चौकियों को हथिया लिया।

Taliban

Taliban display Pakistani soldiers uniforms, Afghan Mujahideen vow, Taliban Pakistan border conflict, Taliban retaliation, Afghan fighters vs Pakistan, Taliban Pakistan tensions, Taliban latest news, Afghanistan Pakistan clashes, Mujahideen call, Taliban show of power, तालिबान, पाकिस्तान, अफगान, मुजाहिदीन, तालिबान

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं में हिंसक झड़प चल रही है। एक तरफ तालिबानी अप्रशिक्षित लड़ाके हैं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की सधी हुई सेना है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस जंग में तालिबानी, पाकिस्तान पर भारी पड़ गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने कांधार के स्पिन बोल्डक जिले में भारी हथियारों से बमबारी की तो तालिबानियों ने पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना लिया, उनकी पैंट उतरवाकर टांग दी। तालिबान, मुजाहिद और पाकिस्तानी सेना के बीच रहे हिंसक संघर्ष में अब तक कई लोग मारे गए हैं, 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरें हैं। 

पाकिस्तानी हवाई हमलों में अफगानिस्तान के 15 नागरिक मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए। इन हमलों के जवाब में तालिबान ने पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया। तालिबानियों ने वहां से हथियार और वर्दी लूट लिया। तालिबान ने पाक सैनिकों की पैंट को चौराहों पर टांग दिया है, हथियारों की प्रदर्शनी लगाई है। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तानी सैनिक पैंट उतार, हथियार छोड़कर भाग गए। 

यह भी पढ़ें: कैसे 4 फ्रंट पर घिर गया पाकिस्तान? भारी पड़ सकती है तालिबान के साथ जंग

जंग क्यों शुरू हुई?

पाकिस्तान ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों पर हमले किए थे। इसके जवाब में तालिबान ने स्पिन-बोल्डक में पाकिस्तानी चौकियों पर हमला बोला और 58 पाक सैनिकों को मारने का दावा किया। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने 200 से ज्यादा तालिबान लड़ाकों को मार गिराया। 

विवाद की जड़ क्या है?

डूरंड लाइन को लेकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तनाव है। अंग्रेजों ने भारत और अफगानिस्तान के बीच की सीमा इससे तय की थी। यह सीमा पश्तून समुदाय को बांटती है। इसे दोनों देशों के पश्तून मानने को तैयार नहीं हैं। अफगानिस्तान में लोग तालिबान के समर्थन में उतर आए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने किया हवाई हमला, अफगानिस्तान ने कई चौकियां कब्जाई; भीषण जंग शुरू

पाकिस्तानी टैंकों पर तालिबानी कब्जा 

बुधवार को पाकिस्तानी हवाई हमले में कंधार के स्पिन-बोल्डक में 15 नागरिक मारे गए। जवाब में तालिबान ने पाकिस्तानी टैंक और हथियारों पर कब्जा किया। सोशल मीडिया पर तालिबान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पाकिस्तानी T-55 टैंक पर सवार थे। 

अब कैसे हालात हैं?

अफगानिस्तान में 48 घंटे का सीजफायर लागू है। पाकिस्तान ने कतर और सऊदी अरब से मध्यस्थता की गुहार लगाई है। दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के आसार कम दिख रहे हैं।

Related Topic:#Taliban#Afghanistan

और पढ़ें