logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गोलियों से दहला कनाडा, नाबालिग समेत 3 भारतीय गिरफ्तार

कनाडा के सरे शहर में जबरन वसूली और फायरिंग की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रहा है। एक हफ्ते में दो घटनाओं से जनता में दहशत का माहौल है। रविवार तड़के एक घर के बाहर फायरिंग के आरोप में तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है।

Canada News

इमेज क्रेडिट सरे पुलिस सेवा ( Harjot Singh, Taranveer singh और Dayajeet Billing )

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कनाडा का सरे (Surrey) शहर रविवार तड़के फायरिंग से दहल उठा। यहां एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। पुलिस के मुताबिक यह मामला रंगदारी से जुड़ा है। अभी तक एक नाबालिग समेत तीन भारतीय को गिरफ्तार किया गया है।

 

कनाडा पुलिस का कहना है कि रविवार तड़के करीब 4 बजे घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान घर के बाहर आग भी लग गई। हालांकि गमीमत रही कि फायरिंग और आग की घटना में किसी भी शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं घर पर गोलियों के निशान मिले हैं।

भागने के फिराक में थे तीनों आरोपी

सरे पुलिस सर्विस (Surrey Police Service) इलाके में पहले से ही पेट्रोलिंग कर रही थी। जैसे ही फायरिंग की सूचना मिली वैसे ही पुलिस टीम सक्रिय हुई। पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी दिखी। तीनों आरोपी राइड शेयर गाड़ी से भागने के प्रयास में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने सभी को धर दबोचा।

 

क्या सच्ची में रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा भारत? क्रेमलिन से जवाब आ गया

तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह (21), तरनवीर सिंह (19) और दयाजीत सिंह बिलिंग (21) के तौर पर हुई है।पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें शुक्रवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  तीनों पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने का आरोप है।

 

वहीं इस मामले में कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (Canada Border Services Agency) को भी शामिल किया गया है, क्योंकि केस विदेशी नागरिकों से जुड़ा है। पूरे मामले की जांच का जिम्मा पुलिस की मेजर क्राइम यूनिट को सौंपा गया है।

 

भारत-USA में टैरिफ पर बनी बात, क्रेडिट ट्रंप को नहीं, सर्जियो गोर को क्यों मिला?

 

 

कनाडा में रंगदारी के खातिर फायरिंग का यह कोई इकलौता मामला नहीं है। पिछले हफ्ते भी सरे शहर में दो और भारतीय नागरिकों को भी फायरिंग और जबरन वसूली के आरोप में पकड़ा गया था। इससे साफ है कि सरे शहर में जबरन वसूली एक पैटर्न के तहत की जा रही है। कनाडा पुलिस भी बढ़ते मामलों से चिंतित है।

 

 

Related Topic:#Canada News#Canada

और पढ़ें