यूक्रेन ने बीती रात रूस पर बड़ा हमला किया है। सैकड़ों से अधिक ड्रोन ने राजधानी मॉस्को तक तबाही मचा। यह रूसी राजधानी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। एक अहम रिफाइनरी के क्षतिग्रस्त होने की की सूचना है। अभी तक दो लोगों के मारे जाने की खबर है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने दावा किया कि रातभर में 1,600 से ज्यादा ड्रोन को रोका गया। इनमें से 450 ड्रोन राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे।
मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर एंड्री वोरोब्योव ने यूक्रेनी हमलों का अभूतपूर्व बताया। उनका दावा है कि यह हमला चुनाव को बाधित करने के इरादे से किया गया था। मॉस्को क्षेत्र में रूस की एक अहम रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा है। एक ड्रोन 21वीं मंजिल इमारत से टकराया गया। आग लगने की वजह से इमारत से 400 लोगों को सुरक्षित निकाल गया। इसके अलावा अलग-अलग हमलों में दो लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हैं।
यह भी पढ़ें: स्वीडन के स्टॉकहोम की नई सांसद नीला विखे पाटिल कौन हैं, भारत से क्या है नाता?
कीव में रूस का हमला, चार लोगों की मौत
रूस ने भी कीव क्षेत्र में जवाबी हमलों को अंजाम दिया। यूक्रेन के अधिकारियों ने तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत की सूचना दी है। बता दें कि हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन पर हमलों को तेज कर दिया है। वहीं यूक्रेन भी रूसी के दूर-दराज क्षेत्रों तक मार कर रहा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमलों की प्रशंसा की और इसे रूस की युद्ध मशीनरी पर हुआ हमला बताया। उन्होंने रूस से युद्ध खत्म करने का आह्वान किया। जेलेंस्की ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'कल रात मॉस्को इलाके में हमारे लंबी दूरी के हमलों का बहुत बड़ा असर हुआ। रूस के तेल उद्योग के एक अहम ठिकाने और हमलावर के लॉजिस्टिक्स सेंटर पर हमला किया गया। ये अरबों डॉलर की संपत्ति है, जो युद्ध की मशीनरी को चलाती है।
इन सिस्टम का यूक्रेन ने किया इस्तेमाल
उन्होंने आगे बताया कि इन हमलों में FP-1, RZ-100, MICH-2000, Palianytsia, Vendetta, Liutyi, Bars, Flamingo, Sichen और Pelican जैसे सिस्टम का उपयोग किया गया। जेलेंस्की ने सटीक हमलों को अंजाम देने पर यूक्रेन की सुरक्षा सेवा, अनमैन्ड सिस्टम फोर्सेज, स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्सेज, यूक्रेन की डिफेंस इंटेलिजेंस और फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विस का धन्यवाद अदा किया।
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब की राजधानी में पहली बार सुने गए धमाके, एयरपोर्ट के पास उठा धुआं
जेलेंस्की ने की युद्ध रोकने की अपील
जेलेंस्की ने आगे कहा कि मॉस्को को अपना क्रूर युद्ध खत्म करना चाहिए और दूसरे इलाकों की कीमत पर एयर डिफेंस की कई परतें बनाने के बजाय शांति का रास्ता चुनना चाहिए। तनाव कम करने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं, खासकर ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में। बस राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं, जो यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता को मजबूत कर रहे हैं। मैं उन सभी का आभारी हूं, जो प्रतिबंधों के जरिए हमारे लंबी दूरी के हमलों में सहयोग कर रहे हैं।