logo

मूड

ट्रेंडिंग:

होर्मुज पर अड़ा अमेरिका, ईरान को झुकना मंजूर नहीं, शांति वार्ता का क्या होगा?

पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका में शांति वार्ता चल रही है। यह बातचीत, अभी तक किसी निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंची है।

US Pakistan

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। Photo Credit: SehbazSharif/FB

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में चल रही बातचीत रविवार की सुबह तक जारी रही। यह बातचीत इस्लामाबाद के सेरेना होटल में हो रही है। अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं। पाकिस्तान इस वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। शांति पर बातचीत हो रही है लेकिन बीच-बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऐसी धमकी दे रहे हैं, जो ईरानी प्रशासन को खटक रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दोनों पक्षों में गतिरोध बना हुआ है। 

ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण बनाए रखना चाहता है, जबकि अमेरिका इसे पूरी तरह खोलना चाहता है। ईरानी मीडिया बार-बार कह रही है कि अमेरिका की कुछ मांगें बहुत ज्यादा हैं, इसलिए अभी कोई आम सहमति नहीं बन पाई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि डील हो या न हो, अमेरिका को कोई फर्क नहीं पड़ता। 

यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका वार्ता पर शशि थरूर का सरकार को समर्थन, कहा- पाकिस्तान की मजबूरी है

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति अमेरिका:-
हम ईरान के साथ बहुत गहरी बातचीत कर रहे हैं। हम हर हाल में जीतेंगे। हमने उन्हें सैन्य रूप से हरा दिया है। चाहे हम कोई समझौता करें या न करें, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसकी वजह यह है कि हम जीत चुके हैं, चाहे आप फेक न्यूज पर यकीन करें या न करें।

ईरान से बात, चीन को धमकी, चाहते क्या हैं ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी कि अगर चीन ईरान को हथियार भेजता है तो उसे बड़ी समस्या हो सकती है। 

होर्मुज से माइंस हटा रहे अमेरिकी जहाज

अमेरिकी नौसेना के दो जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइन्स साफ करने का काम शुरू कर चुके हैं। ईरान ने पहले इस स्ट्रेट को बंद कर रखा था, जिससे दुनिया भर में तेल की सप्लाई प्रभावित हुई थी। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के बड़े अधिकारी भी पहुंचे हैं, जिससे ईरान को सलाह दे सकें।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू, पर दोनों के बीच खास मुद्दे क्या हैं?

क्या बात बन पाएगी?

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत कई घंटों से चल रही है और नई दौर की चर्चा शुरू हो चुकी है। दोनों पक्ष, किसी मुद्दे पर एकमत अभी तक नहीं हो पाए हैं। डोनाल्ड ट्रंप अपनी जिद पर अड़े हैं, उनका ही संदेश लेकर जेडी वेंस, पाकिस्तान आए हैं। ईरान झुकने के लिए तैयार नहीं है।

इजरायल का रुख क्या है?

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं, लॉस एंजिल्स में कुछ ईरानी मूल के लोग रैली कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अमेरिका को ईरान की मौजूदा सरकार के साथ कोई डील नहीं करनी चाहिए। वे चाहते हैं कि युद्ध जारी रहे ताकि वहां शासन बदल जाए। 

यह भी पढ़ें: चेहरा कटा, जख्मी लेकिन ईरान को संभाल रहे मोजतबा खामेनेई? नए दावे ने चौंका दिया

पाकिस्तान क्या चाहता है?

पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि बातचीत सकारात्मक दिशा में है, लेकिन होर्मुज पर अड़चन बनी हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही आम सहमति बन सकेगी। उम्मीदों से उलट, ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। 

 


और पढ़ें