logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भारत और चीन नरक', ट्रंप ने पोस्ट शेयर करके घटियापन दिखा दिया

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और चार पन्नों का लेख शेयर किया। इससे साफ हो गया है कि उनकी भारत के प्रति कितनी घटिया सोच है। चीन के साथ उन्होंने भारत पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी को बढ़ावा दिया।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में भारत विरोधी कई कदम उठाए। अब उन्होंने एक बार फिर भारत विरोधी एक पोस्ट साझा किया। अमेरिका में जन्मसिद्ध नागरिकता पर जारी बहस के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी रेडियो होस्ट माइकल सैवेज का एक पोस्ट शेयर किया। वीडियो में भारत और चीन जैसे देशों को 'नरक' बताया गया। यह भी कहा गया कि यहां से लोग गर्भावस्था के नौवें महीने में अमेरिका आते हैं और तुरंत अमेरिकी नागरिक बन जाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो में कही बातों को चार पन्नों में लिखकर अपने ट्रुथ सोशल पर भी पोस्ट किया।

 

यह भी पढ़ें: यूके में 2008 के बाद जन्मे लोगों को नहीं मिलेगी सिगरेट, ब्रिटेन ने पास किया बिल

 

अमेरिका में जन्मजात नागरिकता का अधिकार है। मगर अपने अपने कार्यक्रम में माइकल सैवेज इसके खिलाफ बोलते हैं। उनका कहना है, 'नागरिकता जैसे मामलों का फैसला अदालत में नहीं होना चाहिए। यह कानून का मामला नहीं है।' माइकल का तर्क है कि इसका फैसला जनमत के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होने इसका भी विरोध किया कि संविधान में संशोधन नहीं किया जा सकता है। 

'प्रवासियों में अमेरिका के प्रति कोई वफादारी नहीं'

माइकल का कहना है, 'संविधान हवाई यात्रा, टेलीविजन, इंटरनेट, रेडियो से पहले लिखा गया। इनमें से कुछ तर्क कितने प्रासंगिक हैं जब लोग अपनी गर्भावस्था के 9वें महीने में हवाई जहाज से यहां आते हैं और बच्चा पैदा कर तत्काल नागरिक बन जाते हैं। बाद में वह चीन-भारत या ग्रह पर किसी दूसरे नरक से अपने परिवार से ले आते हैं। यह देखने के लिए आपको अधिक दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। अब यहां अब अंग्रेजी नहीं बोली जाती। आज आने वाले अप्रवासियों में इस देश के प्रति कोई वफादारी नहीं है। पहले ऐसा नहीं होता था।'

 

यह भी पढ़ें: 'जनता के भरोसे से बड़ी नहीं सत्ता...', नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा

अमेरिका को उपनिवेश बनाने की कोशिश

ट्रंप द्वारा साझा लेख में अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) की निंदा की गई। उस पर आरोप लगाया कि उनकी नीतियों से अमेरिकी नागरिकों को कम और प्रवासियों को अधिक फायदा हो रहा है। आगे यह भी कहा कि इन घटिया वकीलों ने हमसे देश छीन लिया है। यह भी कहा कि एसीएलयू अमेरिका को चीन का उपनिवेश बनाने का प्रयास कर रहा है। मगर यह सिर्फ चीन तक सीमित नहीं है, इसमें भारत भी शामिल है। 

 

 

 


और पढ़ें