logo

ट्रेंडिंग:

UAE से ओमान तक, खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने कहां-कहां किया हमला?

सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान पूरे मध्य पूर्व में कहर बरपा रहा है। सबसे अधिक नुकसान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर को उठाना पड़ रहा है।

Iran-America War

कतर की राजधानी दोहा पर बड़ा हमला। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण युद्ध छिड़ गया है। सबसे अधिक नुकसान खाड़ी देशों को हो रहा है। ईरान ने सबसे अधिक तबाही दुबई में मचाई है। इसके अलावा सऊदी अरब, बहरीन, कतर, कुवैत, ओमान और जॉर्डन पर भी बमबारी की। बहरीन में अमेरिकी नेवी के बेस को तबाह कर दिया। कतर स्थित अल उदैद बेस पर भी बमबारी की। अबू धाबी में ईरानी हमले में एक पाकिस्तानी की जान गई है। आइये जानते हैं कि ईरान ने अब तक कहां-कहां हमला किया है?

 

संयुक्त अरब अमीरात: ईरान ने यूएई की राजधानी आबू धाबी पर हमला किया। यहां एक पाकिस्तानी नागरिक की जान गई। दुबई में बुर्ज खलीफा के पास भी ड्रोन हमला किया गया। गल्फ न्यूज के मुताबिक अबू धाबी एयरपोर्ट पर हमला हुआ है। यहां मलबा गिरने से एक व्यक्ति की जान गई और 7 अन्य घायल हैं। दुबई में भी ड्रोन का मलबा गिरने से दो लोग घायल हुए हैं। अबू धाबी में एक ड्रोन का मलाब एतिहाद टावर्स से टकराया गया है। इसके अलावा दुबई के पाम आइलैंड्स में एक होटल के पास आग लग गई।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिकी दूतावास के खिलाफ कराची में प्रदर्शन, 9 की मौत, 32 घायल

 

सऊदी अरब: सऊदी अरब ने भी ईरानी हमले की पुष्टि की। राजधानी रियाद के पास हमले से हड़कंप मच गया। जवाब में रियाद ने ईराने के हमलों को कायरतापूर्ण बताया। 

 

बहरीन: राजधानी मनामा के पास स्थित अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय पर हमला किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक टावर ब्लॉक पर ईरानी शाहेद ड्रोन ने तबाही मचाई।  

 

कुवैत: कुवैत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया गया। यहां यात्री भवन को काफी नुकसान पहुंचा। कई कर्मचारी घायल हुए हैं। इसके अलावा अली अल-सलेम हवाई अड्डे पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया।

 

कतर: यह रडार सिस्टम को ईरान ने तबाह किया। अल उदैद एयरबेस को भी निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं गईं। अधिकांश मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें: ईरान का इजरायल से पंगा क्या है? 4 फिल्में जो बयां करती हैं हकीकत

 

इराक: ईराक में एरबिल एयरपोर्ट पर भी दो बार हमला किया गया।  इसके अलावा इजरायल ने ईरान में ही कताएब हिजबुल्लाह सशस्त्र समूह के मुख्यालय पर ड्रोन से हमला किया। यहां दो लोगों की जान गई। ऐन अल-असद हवाई अड्डे के पास भी हमले के बाद धुआं और विस्फोट की खबर है।

 

जॉर्डन और ओमान: ईरान ने जॉर्डन के मुवफ्फक अल-साल्टी हवाई अड्डे पर भी मिसाइलों से हमला किया। हालांकि एयर डिफेंस सिस्टम ने दो मिसाइलों को मार गिराया। शनिवार को ईरान ने ओमान पर हमला नहीं किया था। मगर रविवार को उसने ओमान को भी नहीं छोड़ा। ओमानी पोर्ट पर दो ड्रोन से हमला किया गया है। इसमें एक विदेशी शख्स घायल हुआ है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap