logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बायकॉट पर उतरा अमेरिकी मीडिया, व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया 'TRUMP TV'

अमेरिकी न्यूज चैनलों की ओर से व्हाइट हाउस का बायकॉट किए जाने के बाद व्हाइट हाउस की ओर से एक TRUMP TV नाम से एक डिजिटल चैनल लॉन्च कर दिया गया है।

trump tv

ट्रंप TV, Photo Credit: White House Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका में अब राष्ट्रपति भवन यानी व्हाइट हाउस बनाम मीडिया की जंग शुरू हो गई है। CNN समेत तमाम प्रमुख न्यूज चैनलों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इन चैनलों ने भी व्हाइट हाउस की कवरेज का बायकॉट कर दिया है। इसी के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर व्हाइट हाउस ने 'TRUMP TV' नाम का चैनल शुरू कर दिया है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि इस पर सभी प्रशासनिक खबरें दिखाई जाएंगी। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि बाध्य हैं कि वह फेक न्यूज को रोकें और ये चैनल फेक न्यूज फैला रहे थे। 

 

इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप कई चैनलों और खासकर CNN पर हमलावर रहे हैं। कई बार यह भी देखा गया है कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन चैनलों के रिपोर्टर्स से भी उलझे और उन्हें फेक न्यूज फैलाने वाला बताया। अब यह मामला अदालत तक पहुंच गया है और अमेरिकी चैनलों ने इस फैसले को चुनौती दी है। 

 

यह भी पढ़ें: CNN से Politico तक, मीडिया को बैन करने पर क्यों तुले हैं डोनाल्ड ट्रंप?

 

किन चैनलों पर लगा है बैन?

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने फेक न्यूज फैलाने के आरोप लगाते हुए CNN, MS Now और पोलिटिको नाम के चैनलों को व्हाइट हाउस की कवरेज करने से प्रतिबंधित कर दिया था। इन चैनलों ने इस फैसले के खिलाफ एक मुकदमा दायर करके मांग की है कि उन्हें व्हाइट हाउस की कवरेज की अनुमति दी जाए। इन चैनलों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन का यह फैसला उनके फर्स्ट अमेंडमेंट राइट्स का उल्लंघन है। बता दें कि शनिवार को इन चैनलों को शनिवार को व्हाइट हाउस में घुसने नहीं दिया गया था।

 

इतना ही नहीं, आरोप है कि CNN को पहले से तय टीवी पूल ड्यूटी से भी हटा दिया गया। अब ट्रंप के इस फैसले के खिलाफ CNN के अलावा, ABC, CBS, Fox News और NBC जैसे चैनल उतारे हैं और व्हाइट हाउस की कवरेज रोक दी है। बता दें कि यही टीवी पूल राष्ट्रपति के कार्यक्रमों का वीडियो कवरेज बाकी चैनलों को देता है। अब जब यह कवरेज बंद हो गई तो व्हाइट हाउस ने खुद की स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड-डेनमार्क समझौता क्या है, खुश क्यों है NATO?

 

रोचक बात है कि अब यह फैसला डिस्ट्रिक्ट जज टिमोथी केली की अदालत में गया है। टिमोथी केली को डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पिछली सरकार में नियुक्त किया था। टिमोथी इससे पहले भी CNN के रिपोर्टर जिम अकोस्टा की अपील पर सुनवाई कर चुके हैं। इन चैनलों ने अब मांग की है कि जब तक केस चलता है तब तक उन्हें कवरेज का ऐक्सेस दिलाया जाए। इस मामले पर बुधवार को सुनवाई होनी। 



 

 

Related Topic:#US News#Donald Trump

और पढ़ें