logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ग्रेट डाना व्हाइट कौन हैं, जिन्हें प्रेस सेक्रेटरी बनना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी दोस्त ग्रेट डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने का ऑफर दिया है। कौन हैं डाना व्हाइट, ट्रंप क्यों बनाना चाहते हैं प्रेस सेक्रेटरी?

डाना व्हाइट, Dana White, Who is Dana White

डाना व्हाइट और ट्रंप, Photo Credit-Social Media (Edited ChatGPT)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी दोस्त ग्रेट डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने का ऑफर दिया है। डाना की तारीफ करते हुए ट्रंप ने शनिवार को फ्लोरिडा स्थित अपने गोल्फ क्लब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया। ट्रंप ने डाना को शानदार फाइटर और योद्धा बताते हुए कहा कि डाना प्रेस सेक्रेटरी बनें और अपने साथ कुछ अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) फाइटर्स को भी ले आएं, ताकि उनकी सरकार का बचाव किया जा सके।  

 

ट्रंप का कहना है कि सरकार को वामपंथियों के हमलों से बचाने के लिए ऐसे लोगों की जरूरत है। उन्होंने यह भी लिखा कि डाना जैसा प्रेस सेक्रेटरी पहले कभी नहीं हुआ होगा। ट्रंप की पोस्ट सामने आने के बाद डाना व्हाइट ने इंस्टाग्राम पर उसका स्क्रीनशॉट शेयर किया। अपनी एक फोटो लगाते हुए डाना ने लिखा, 'अगले अध्याय की ओर।'  

 

यह भी पढ़ें: योगिता भयाना के लिए नाक की लड़ाई क्यों है अंकिता भंडारी केस?

कौन हैं डाना व्हाइट? 

डाना व्हाइट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) की दुनिया के जाने-माने खेल कारोबारी हैं। वह अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के अध्यक्ष और CEO हैं। साल 2001 से वह इस संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी रणनीति, मार्केटिंग से UFC को दुनिया भर में पहचान मिली। आज यह दुनिया के प्रमुख कॉम्बैट स्पोर्ट्स संगठनों में शामिल है।

वहीं टेक्नोलॉजी कंपनी Meta ने 6 जनवरी 2025 को डाना व्हाइट को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल करने की घोषणा की थी। उन्होंने दिसंबर 2024 से बोर्ड सदस्य के रूप में काम करना शुरू किया। Meta के मुताबिक, व्हाइट के साथ जॉन एल्कैन और चार्ली सॉन्गहर्स्ट को भी बोर्ड में शामिल किया गया था। डाना व्हाइट खेल कारोबार के साथ-साथ टेक्नोलॉजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी के बोर्ड में भी शामिल हैं। 

 

डाना व्हाइट डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी दोस्त हैं, उनकी दोस्ती करीब 25 साल पुरानी है। व्हाइट ने जुलाई 2024 में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (RNC) में भाषण देते हुए खुद यह बात कही थी। उन्होंने ट्रंप को अपना पुराना दोस्त बताया था और उनकी तारीफ की थी। डाना व्हाइट 2016 और 2024 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भी ट्रंप के समर्थन में बोल चुके हैं। 

लंबे समय से खाली है प्रेस सेक्रेटरी का पद

व्हाइट हाउस में प्रेस सचिव का पद लंबे समय से खाली है, अगस्त में कैरोलिन लेविट ने यह पद छोड़ दिया था, यह कहते हुए की वह अपने दो छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहती हैं। इसके बाद ट्रंप ने केटी जकारिया को प्रेस सचिव बनाया और वह केवल पांच दिन इस पद पर रहीं। उन्हें बाद में हटा दिया गया। तब से व्हाइट हाउस में कोई स्थायी प्रेस सेक्रेटरी नहीं है। 

 

बताते चलें कि प्रेस सचिव का काम सिर्फ पत्रकारों के सवालों के जवाब देना नहीं होता, बल्कि वह राष्ट्रपति और सरकार का पक्ष मीडिया के सामने रखता है। सरकार के फैसलों का बचाव करना भी प्रेस सेक्रेटरी की जिम्मेदारी होती है, ऐसे में कई बार उसे पत्रकारों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ता है। 


और पढ़ें