logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन है टायलर रॉबिन्सन जिस पर लगे चार्ली कर्क की हत्या के आरोप?

चाली कर्क अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप के करीबी थे। उनकी हत्या पर अमेरिका में हंगामा बरपा है। अब पुलिस ने एक संदिग्ध को उनकी हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया है।

Tyler Robinson

टायलर रॉबिन्सन। (Photo Credit:FBI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भरोसेमंद और दक्षिणपंथी विचारक चार्ली कर्क की हत्या के सिलसिले में टायलर रॉबिन्सन को गिरफ्तार किया गया है। टायलर रॉबिन्सन पर ही चार्ली कर्क की हत्या का आरोप है। हमलावर की उम्र सिर्फ 22 साल है। वह यूटा प्रांत का रहने वाला है। रॉबिन्सन को 12 सितंबर को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में हत्या के बाद वह भागता नजर आया था। उसकी देशभर में तलाशी ली जा रही थी।  

टायलर रॉबिन्सन के पिता ने ही उसे सरेंडर करने की सलाह दी थी। टायलर रॉबिन्सन के परिजन कह रहे हैं कि वह हाल के दिनों में राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगा था। वह डोनाल्ड ट्रंप का धुर आलोचक है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एफबीआई अधिकारियों ने रॉबिन्सन के बैकग्राउंड, राजनीतिक झुकाव या मकसद पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।

यह भी पढ़ें: कब और कैसे मारी गोली? ट्रंप के खास चार्ली कर्क के हत्याकांड की हर बात

चार्ली कर्क से नफरत करता है हमलावर 

यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने बताया कि जांचकर्ताओं से बात करने वाले एक रिश्तेदार ने कहा कि रॉबिन्सन हाल के दिनों में ज्यादा राजनीतिक हो गया था। हमले से पहले एक डिनर पर रॉबिन्सन ने कहा था कि कर्क नफरत से भरा है और नफरत फैला रहा है। उसने यूटा वैली यूनिवर्सिटी में कर्क के आने वाले इवेंट का भी जिक्र किया।

टायलर रॉबिन्सन। (Photo Credit: FBI)

कौन है टायरल रॉबिन्सन

टायलर रॉबिन्सन यूटा का रहने वाला है। उसके माता-पिता मैथ्यू कार्ल रॉबिन्सन और एम्बर डेनाइज रॉबिन्सन रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हैं। टायलर रॉबिन्सन, डिक्सी टेक्निकल कॉलेज से इलेक्ट्रिकल अप्रेंटिसशिप की पढ़ाई कर रहा था। वह साल 2021 में यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी में एक सेमेस्टर तक रहा। उसके पिता किचन और कैबिनेट इंस्टॉलेशन का बिजनेस चलाते हैं। मां सामाजिक कार्यकर्ता हैं।  

यह भी पढ़ें: पोलैंड में रूस ने जो किया, उससे पूरा यूरोप टेंशन में क्यों?

टायरल रॉबिन्सन करता क्या था?

पुलिस की जांच में अभी तक सामने आया है कि टायरल रॉबिन्सन दिनभर ऑनलाइन रहता था। वह मौजूदा राजनीति से खुश नहीं था। टायलर एंटी-फासिस्ट मूवमेंट का हिस्सा है। एंटीफा अमेरिका में लेफ्ट-विंग का ग्रुप है। यह समूह ट्रंप की नीतियों और दक्षिणपंथी धड़ों के खिलाफ प्रदर्शन करता है। वह इस ग्रुप में खासा सक्रिय रहता था। 


और पढ़ें