भारत अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़ी ‘फोर्ज’ नाम की पहल को लेकर भारत के समर्थन की भी घोषणा की।
उन्होंने गुरुवार को वाशिंगटन में मीडिया से बात करते हुए भारत अमेरिका के बीच हुई ट्रेड और इंडस्ट्रीज़ मिनिस्टर पीयूष गोयल को लेकर बड़ा बयान दिया। एस जयशंकर ने उसका नाम बता दिया है, दिसने भारत-अमेरिका ट्रेड डील में भारत की ओर से किसने कमान संभाली थी।
यह भी पढ़ें: इजरायली सैनिक नोआ मार्चियानो की हत्या करने वाला हमास कमांडर मुहम्मद इसाम ढेर
पीयूष गोयल का क्यों लिया नाम?
जयशंकर ने कहा, 'यह सीधे मेरे साथ नहीं हुआ, क्योंकि इसे कॉमर्स और इंडस्ट्रीज़ मिनिस्टर पीयूष गोयल देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई, इस मीटिंग के बाद कुछ घोषणाएं की गई हैं। इस घोषणा के बाद, ट्रेड नेगोशिएशन की डिटेलिंग अभी चल रही है।'
पीयूष गोयल को बेहतर पता होगा...
विदेश मंत्री ने आगे ट्रेड एग्रीमेंट की टाइमलाइन पर कहा, 'मेरे लिए यह कहना मुश्किल है, और कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल को यह बेहतर पता होगा, क्योंकि वह US ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के साथ सीधे जुड़े हुए हैं।'
यह भी पढ़ें: 'हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे', शहबाज ने फिर दोहराया पाकिस्तान का फैसला
बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो गई है। भारत और अमेरिका ने इसपर सहमति जता दी है। अब दोनों देशों के बीच में डिटेलिंग पर काम हो रहा है। डिटेलिंग होने के बाद इसके बाद दोनों देश आधिकारिक तौर पर ट्रेड डील का ऐलान करेंगे।
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था, जिसे अब घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।