पाकिस्तान की क्रिकेट टीम 7 फरवरी से शुरू हो रहे T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेल रही है। यह फैसला पाकिस्तान सरकार के साथ में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का है। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करने के अपने फैसले को दोहराया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने श्रीलंका में 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच के लिए अपना स्टैंड साफ कर दिया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने राजधानी इस्लामाबाद में अपनी कैबिनेट बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'हमने T20 वर्ल्ड कप के बारे में साफ स्टैंड लिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।'
यह भी पढ़ें: ईशान ने ओपनिंग की, अभिषेक ने झटके 2 विकेट... T20 WC वार्म-अप मैच की 5 बड़ी बातें
बॉयकॉट करने का फैसला कैसे लिया?
शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि उन्होंने सावधानी से जांच करने के बाद भारत के मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है और आईसीसी से सही फैसले की मांग की है। उन्होंने कहा, 'खेल में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमने इस बारे में काफी सोच-विचार करने के बाद यह फैसला लिया है।'
इससे पहले, पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। पाकिस्तानी टीम ने बिना कोई कारण बताए भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेलने का फैसला किया था।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2016: जर्सी, जूते... खाली हाथ आई वेस्टइंडीज टीम ट्रॉफी लेकर लौटी
ICC ने जारी किया था बयान
पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक बयान जारी करके पाकिस्तान की आलोचना की थी। काउंसिल ने कहा कि अपने मन से टूर्नामेंट में हिस्सा लेना एक वैश्विक खेल इवेंट के बुनियादी आधार के लिए सही नहीं है। साथ ही कहा था कि PCB सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा करने वाला एक आपसी सहमति वाला समाधान ढूंढेगा।