logo

ट्रेंडिंग:

ईशान ने ओपनिंग की, अभिषेक ने झटके 2 विकेट... T20 WC वार्म-अप मैच की 5 बड़ी बातें

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने इकलौते वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से शिकस्त दी। इस मुकाबले की 5 बड़ी बातें क्या रहीं? पढ़िए।

Ishan Kishan T20 World Cup

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में शॉट खेलते ईशान किशन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना अभियान शुरू करने से पहले टीम इंडिया ने बुधवार (4 फरवरी) को अपने इकलौते वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 210 रन ही बना पाई। आइए इस मुकाबले की 5 बड़ी बातें जानते हैं।

ईशान किशन ने की ओपनिंग

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में नंबर-3 पर खेले ईशान किशन को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ओपनिंग करने के लिए भेजा। ईशान ने इस मौके को भी भुनाते हुए 20 गेंद में फिफ्टी ठोक दी। संजू सैमसन के लगातार फ्लॉप शो के बावजूद ईशान को न्यूजीलैंड सीरीज में ओपनिंग नहीं उतारा गया था। वार्म-अप मैच में उन्हें पारी की शुरुआत करने के लिए भेजे जाने का मतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में वह और अभिषेक शर्मा ही ओपिनिंग करेंगे।

तिलक वर्मा की सफल वापसी

टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी के बाद सोमवार को मैदान पर उतरे तिलक वर्मा ने इंडिया इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए अमेरिका के खिलाफ वार्म-अप मैच में 24 गेंद में 38 रन बनाए थे। उन्होंने एक ओवर गेंदबाजी भी की थी, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया था। 

 

साउथ अफ्रीका के सामने भी तिलक ने बल्ले से जलवा दिखाया और 19 गेंद में 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 1 ओवर डाले। यह बताता है कि तिलक अब पूरी तरह से मैच फिट हो चुके हैं। एक और ध्यान देने वाली बात यह है कि तिलक दोनों मैचों में नंबर-3 पर उतरे हैं। यानी वह टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी बैटिंग पोजिशन पर खेलेंगे।

 

यह भी पढ़ें: जर्सी, जूते... खाली हाथ आई वेस्टइंडीज टीम ट्रॉफी लेकर लौटी

अभिषेक शर्मा ने झटके 2 विकेट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा से 12वें, 15वें और 19वें ओवर में गेंदबाजी कराई। अभिषेक ने अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन का जलवा दिखाते हुए जेसन स्मिथ और मार्को यानसन के विकेट झटके। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सूर्या ने उन्हें पार्ट-टाइमर के तौर पर इस्तेमाल किया था। अब वार्म-मैच में भी अभिषेक को गेंद दिए जाने का संकेत है कि टीम मैनेंजमेंट उनसे टी20 वर्ल्ड कप में भी गेंदबाजी करा सकती है।

 

यह भी पढ़ें: भारत ने U19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को रौंदा, अब इंग्लैंड से होगी खिताबी जंग

अक्षर को प्रमोट करना अभी भी प्लान का हिस्सा

टीम इंडिया ने अक्षर पटेल को नंबर-5 पर प्रमोट करने की रणनीति लंबे समय से अपनाती आई है। उन्हें आगे भी इस बैटिंग पोजिशन पर भेजा जा सकता है। अगर टीम कॉम्बिनेशन के चलते रिंकू सिंह की प्लेइंग-XI में जगह नहीं बनती है तो अक्षर ही पांचवें नंबर पर बैटिंग करते नजर आएंगे।

जसप्रीत बुमराह ने नहीं की बॉलिंग

न्यूजीलैंड सीरीज में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक मैच (गुवाहाटी) को छोड़कर बाकी तीन मैचों में असरदार नहीं रहे थे। समझा जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले लय हासिल करने के लिए उनसे वार्म-अप मैच में गेंदबाजी कराई जा सकती है लेकिन मैनेजमेंट ने इससे परहेज किया। शिवम दुबे को पूरे 4 ओवर दिए गए।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap