logo

ट्रेंडिंग:

डोनाल्ड ट्रंप की घनघोर बेइज्जती, इस छोटे से देश ने गजब कर दिया

शक्तिशाली अमेरिका के सामने एक छोटा देश आंखें मिलाकर खड़ा हो गया है। उसने अमेरिका को न केवल उसी की भाषा में जवाब दिया, बल्कि डोनाल्ड ट्रंप पर ऐसा तंज कसा कि वे गुस्से से लाल हो जाएंगे।

Chadian President Mahamat Idriss Déby Itno.

चाड के राष्ट्रपति महामत इद्रिस डेबी इत्नो। (Photo Credit: X/@marechalmidi)

12 देशों के नागरिक अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे। सोमवार से डोनाल्ड ट्रंप का नया ट्रैवल बैन लागू हो चुका है। सबसे अधिक झटका अफ्रीकी महाद्वीप को लगा है। 12 में से सात देश यही के हैं। ट्रंप के इस बैन से जहां दुनियाभर के देशों में खौफ का माहौल है तो वहीं मध्य अफ्रीका का छोटा सा देश चाड ट्रंप को आंखें दिखा रहा है। चाड एशिया महाद्वीप का पांचवां सबसे बड़ा देश है, लेकिन अमेरिका के सामने यह हर लिहाज से बेहद छोटा मुल्क है। इस छोटे से देश ने अमेरिका के खिलाफ न केवल बदले की कार्रवाई की बल्कि डोनाल्ड ट्रंप पर भयानक तंज भी कसा। 

 

चाड ने एलान किया कि वह अमेरिका के खिलाफ भी वैसा ही कदम उठाएगा, जैसा हमारे खिलाफ उसने उठाया है। रेसिप्रोकल एक्शन के तहत चाड ने अमेरिकी नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दी है। कांगो का कहना है कि गलती से सूची में हमारा नाम शामिल कर दिया गया है। हमारे यहां आतंकवाद नहीं है। यात्रा प्रतिबंध पर सोमालिया का कहना है कि वे इस मुद्दे को हल करने में अमेरिका के साथ काम करेगा। चाड ने बाकी अफ्रीकी देशों से अलग राह पकड़ी है। 

 

यह भी पढ़ें: कैसे केंद्र और राज्य की लड़ाई में सुलगा लॉस एंजेलिस? इनसाइड स्टोरी

ट्रंप पर भयानक तंज

महामत इद्रिस डेबी इत्नो चाड के राष्ट्रपति हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट की। इस पोस्ट की चर्चा दुनियाभर में है। दरअसल, इद्रिस की यह पोस्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली शख्स यानी डोनाल्ड ट्रंप पर सटीक तंज है। उन्होंने लिखा, 'चाड के पास देने के लिए न तो विमान है और न ही अरबों डॉलर की रकम,  चाड के पास अपनी गरिमा और गौरव जरूर है।' बता दें कि हाल ही में कतार के शाही परिवार ने डोनाल्ड ट्रंप को 400 मिलियन डॉलर का एक लक्जरी विमान गिफ्ट करने का एलान किया था। इद्रिस ने इसी बात पर तंज कसा है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा भी व्हाइट हाउस में ट्रंप से कह चुके हैं कि मेरे पास आपको देने के लिए कोई विमान नहीं है।

 

इन देशों पर लगा पूर्ण बैन

  • चाड 
  • कांगो-ब्राज़ाविल 
  • इक्वेटोरियल गिनी 
  • इरीट्रिया 
  • लीबिया 
  • सोमालिया 
  •  सूडान 
  • अफगानिस्तान 
  • म्यांमार 
  • हैती
  • ईरान 
  • यमन 

क्यों ट्रंप ने लिया एक्शन?

4 जून को डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों के नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का एलान किया। 9 जून से यह आदेश लागू हो चुका है। चाड समेत 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने के कई तर्क अमेरिकी प्रशासन ने दिए हैं। इन देशों पर अपर्याप्त जांच का आरोप है। यहां के नागरिकों पर निर्धारित अवधि से ज्यादा अमेरिका में रुकने और अपने नागरिकों को वापस न लेने का आरोप है। कुछ देशों के नागरिकों पर आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने को आधार बनाया गया है। ट्रंप ने एक वीडियो में कहा कि हम ऐसे लोगों को अपने देश में नहीं आने देंगे, जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

इन देशों पर आंशिक प्रतिबंध

बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला जैसे देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है। इन देशों के नागरिक कुछ वीजा पर अमेरिका नहीं आ सकेंगे।

 

  • ट्रंप ने पूरा किया चुनावी वादा: 2024 राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर पूर्ण वीजा बैन लगाने का वादा किया था। 12 देशों पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ ट्रंप ने अपना एक और चुनावी वादा पूरा किया है। नए आदेश में कुछ लोगों को छूट दी गई है। जिनके पास दोहरी नागरिकता है, वे अमेरिका आ सकते हैं। 2026 के पुरुष फुटबॉल विश्वकप और लॉस एंजेलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।

 

  • ट्रंप का पाखंड: अमेरिका के बोल्डर शहर में इजरायली बंधकों के समर्थन में निकाली जा रही रैली में हमला हुआ था। संदिग्ध हमलावार की पहचान मिस्र के मोहम्मद सबरी सोलिमन आता के तौर पर हुई थी। मगर ट्रंप का पाखंड यह है कि मिस्र को प्रतिबंध सूची से बाहर कर दिया गया। वहीं नीति के ड्रॉफ्ट में उत्तर कोरिया, पाकिस्तान और बेलारूस पर प्रतिबंध की बात कही गई थी, लेकिन आदेश में इन तीनों देशों को बड़ी राहत दी गई। सबको पता है कि पाकिस्तान आतंक का सबसे बड़ा केंद्र है। पिछले कार्यकाल में सीरिया, इराक और नाइजीरिया पर बैन लगाया था। मगर इस बार राहत दी गई है। 

 

यह भी पढ़ें: लॉस एंजेलिस में मास्क लगाए लोगों ने एप्पल स्टोर लूटा, वायरल वीडियो

 

पिछले कार्यकाल में कब-कब ट्रंप ने लगाया बैन

1 जनवरी 2027 को ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान सात देशों पर प्रतिबंध लगाया था। खास बात यह थी कि ये सभी मुस्लिम बहुल देश थे। इन देशों में ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन का नाम शामिल था। तब ट्रंप के फैसले की खूब आलोचना हुई थी। बाद में व्हाइट हाउस ने नीति में संशोधन किया और उत्तर कोरिया व वेनेजुएला जैसे दो गैर-मुस्लिम देशों को जोड़ा। 2021 में सत्ता में आने के बाद जो बाइडेन ने इन प्रतिबंधों को हटा लिया था। 

 

  • मार्च 2017 में जारी नई सूची में इराक और सीरिया का नाम हटा लिया गया। 
  • सितंबर 2017 में तीसरी सूची में सूडान को राहत मिली। लेकिन चाड, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सीरिया, वेनेजुएला, यमन और सोमालिया के कुछ नागरिकों पर बैन लगा दिया गया। 
  • 2018 में चाड का नाम प्रतिबंध सूची से हटा लिया गया।
  • साल 2020 के जनवरी महीने में इरिट्रिया, किर्गिस्तान, म्यांमार, नाइजीरिया, सूडान और तंजानिया पर बैन लगाा।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap