इजरायल के बनेई ब्राक शहर में रविवार दोपहर दंगों जैसी स्थिति देखने को मिली। भारी उत्पात के बीच पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं उन्मादी भीड़ के चंगुल से दो महिला सैनिकों को छुड़वा लिया गया है। हेलीकॉप्टर से पुलिस को बनेई ब्राक शहर भेजा जा रहा है। चोटिल होने वाले दो पुलिसवालों को रामत गान स्थित शेबा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने दंगों की निंदा की।
सोशल मीडिया में दंगे के कई वीडियो वायरल हैं। इसमें दंगाई भीड़ सड़कों पर पुलिस को दौड़ा रही है। रास्ते में ही कूडेदान पड़े हैं। अराजक भीड़ ने एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। दंगा का आरोप इजरायल के चरमपंथी अल्पसंख्यक समूह हरेदी पर लगा है। यह समुदाय पिछले एक हफ्ते से उस प्रस्तावित कानून का विरोध कर रहा है, जिसके तहत समुदाय के लोगों को धीरे-धीरे सेना में शामिल किया जाना है।
यह भी पढ़ें: 'खाने को आटा तक नहीं', सुसाइड नोट लिख दे दी जान, कहा- बच्चों का ध्यान रखना
हमले को सहन नहीं करेंगे: नेतन्याहू
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, 'मैं बनेई ब्राक में महिला आईडीएफ सैनिकों और इजरायली पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हुई हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं। यह घटना अस्वीकार्य है। यह एक चरमपंथी अल्पसंख्यक समूह है, जो पूरी तरह से हरेदी समाज का प्रतिनिधित्व भी नहीं करता है। हम अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे और आईडीएफ कर्मियों और सुरक्षा बलों पर किसी भी हमले को सहन नहीं करेंगे।'
बनेई ब्राक शहर में भारी पुलिसबल की तैनाती
इजरायली पुलिस प्रमुख डैनी लेवी ने विरोध प्रदर्शन को बेलगाम दंगे बताया। उन्होंने बताया कि दंगाइयों ने पुलिस के खिलाफ हिंसा की। गश्ती कारों में तोड़फोड़ की। पुलिस की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। ने बताया कि हिंसक भीड़ ने आईडीएफ की दो महिला सैनिकों पर हमला किया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बचा लिया गया। अब पूरे बनेई ब्राक शहर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। तेल अवीव जिला कमांडर हैम सरगारॉफ मौके पर पहुंच हैं। पुलिस प्रमुख डैनी लेवी भी रवाना हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: पत्नी कमाती है तो भी देना होगा मेंटेनेंस, हाई कोर्ट ने नहीं मानी पति की बात
गैलेंट ने की कड़े एक्शन की मांग
इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने भी महिला सैनिकों पर हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आईडीएफ सैनिकों पर हमला इजरायल के लोगों और इजरायल राज्य पर हमला है। योआव गैलेंट ने अति-रूढ़िवादी रब्बियों के खिलाफ एक्शन की मांग की, जिनकी बयानबाजी ने भीड़ को हमले की खातिर उकसाया है। बता दें कि पिछले हफ्ते शास पार्टी और डेगेल हातोराह गुट के आध्यात्मिक गुरुओं ने इजरायली सेना के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की थी।
बता दें कि इजरायल की राजधानी तेल अवीव के करीब बनेई ब्राक शहर स्थित है। यह इलाका हरेदी यहूदी का केंद्र है। कहां कई प्रसिद्ध रब्बी रहते हैं। ये तल्मूड और हिब्रू बाइबिल के विद्वान व शिक्षक होते हैं।