logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हम जीते तो हर आदमी को देंगे 5000 डॉलर', ट्रंप ने मुफ्त वाला वादा क्यों किया?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी चुनाव जीतती है तो हर अमेरिकी वयस्क को पांच हजार डॉलर देंगे। ट्रंप ने क्यों किया मुफ्त का यह वादा?

Donald Trump, US Mid term Election, Republican Party,

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी चुनाव जीतती है तो हर अमेरिकी वयस्क को पांच हजार डॉलर देंगे। भारतीय रुपये में यह लगभग 4.76 लाख के करीब बैठता है। बता दें कि नवंबर में अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए ट्रंप ने हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

 

ट्रंप के इस बयान के बाद से इस बात पर बहस तेज हो गई है कि क्या वह चुनाव हार जाने के डर से ऐसा फैसला ले रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि ट्रंप अब भारत की तरह चुनाव जीतने के लिए चुनावी रेवड़ी बांटने लगे हैं।  

पार्टी जीती तो हर अमेरिकी को मिलेगा 5000 डॉलर 

ट्रंप ने डैलस में RNC मिडटर्म कन्वेंशन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर रिपब्लिकन पार्टी, सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (यह संयुक्त राज्य अमेरिका की संसद है यानी अमेरिकी कांग्रेस के दो मुख्य सदन) पर अपना कब्जा बनाए रखती है, तो वे हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5000 डॉलर का डिविडेंड देंगे। ट्रंप ने कहा कि ये रकम अमेरिका की ‘आर्थिक ताकत और सफलता’ की वजह से दी जाएगी। 

ट्रंप ने कहा 'मैं आपसे वादा करता हूं अगर रिपब्लिकन पार्टी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और US सीनेट दोनों में जीत हासिल करती है तो मैं अमेरिका के हर नागरिक को 5000 डॉलर दूंगा। अगर रिपब्लिकन जीतते हैं तो आप हमारे साथ जीतेंगे और आपको 5000 डॉलर मिलेंगे।'

जब ठुकरा दिया गया डिविडेंड का प्रस्ताव 

अगर रिपब्लिकन पार्टी अपना बहुमत बरकरार भी रखती है, तो भी कई रिपब्लिकन सांसद इन नकद भुगतानों को मंजूरी देने को लेकर बहस कर सकते हैं। बता दें कि अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप ने टैरिफ से होने वाली आय से डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन प्रशासन ने इस योजना को कभी आगे नहीं बढ़ाया और न ही कैपिटल हिल पर इसे गंभीरता से विचार के लिए लिया गया। 


और पढ़ें