logo

ट्रेंडिंग:

'मचाडो ने मेरे काम के लिए नोबल दिया', वेनेजुएला की नेता विपक्ष पर फिदा ट्रंप

मारिया कोरिना मचाडो, वेनेजुएला की नेता विपक्ष हैं। उन्होंने अपना नोबल डोनाल्ड ट्रंप के नाम किया है। अब ट्रंप ने उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

maria machado

कोरिना मचाडो और डोनाल्ड ट्रंप। AI Edit. Photo Credit: Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस मीटिंग के बाद कोरिना मचाडो ने कहा कि उन्होंने अपनी नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल, डोनाल्ड ट्रंप को सौंपा है। यह पुरस्कार उन्हें साल 2025 मिला था। उन्होंने वेनेजुएला में तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुलाकात के बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा है।

मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'आज वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। वह एक शानदार महिला हैं जिन्होंने बहुत कुछ सहा है। मारिया ने मेरे काम के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया। आपसी सम्मान का यह कितना शानदार तरीका है।'

यह भी पढ़ें: लड़ाई के लिए तैयार है NATO? ट्रंप की धमकियों के बीच ग्रीनलैंड पहुंचने लगे सैनिक

मारिया कोरिना मचाडो, नेता विपक्ष, वेनेजुएला:-
मैंने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल दिया। उन्होंने हमारी आजादी की लड़ाई के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई। यह उस सम्मान के लिए है। 

कोरिना मचाडो ने इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि 200 साल पहले अमेरिका के हीरो मार्क्विस डे लाफायेट ने साइमन बोलिवर को जॉर्ज वॉशिंगटन की तस्वीर वाली मेडल दी थी। अब वेनेजुएला के लोग उसकी वापसी कर रहे हैं। 

क्यों अहम है यह मुलाकात?

डोनाल्ड ट्रंप, वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन कर चुके हैं। उन्होंने 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला की राजधानी काराकास से निकोलस मादुरो को अगुवा कराया था। निकोलस मादुरो अब अमेरिका में जेल में हैं और ड्रग्स से जुड़े केस में उन पर मुकदमा चल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक कोरिना मचाडो को वेनेजुएला का नया नेता बनाने की बात नहीं कही है।


यह भी पढ़ें: वेनेजुएला पर अमेरिकी कब्जे से भारत को कैसे हो सकता है फायदा? समझिए

 

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति संग बात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से डोनाल्ड ट्रंप बात कर रहे हैं। वह उन्हें बेहतरीन इंसान कह चुके हैं। दोनों ने फोन पर बात की है। कोरिना मचाडो डोनाल्ड ट्रंप से मिलकर उन्हें मनाना चाहती थीं कि रोड्रिग्ज की सरकार को समर्थन देना गलत है। अब वेनेजुएला में सरकार का नियंत्रण मचाडो की टीम को देना चाहिए। व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को सकारात्मक बताया है।

क्या वैध है नोबेल का ट्रांसफर?

नोबेल कमिटी ने साफ कहा है कि पुरस्कार का टाइटल कभी ट्रांसफर या शेयर नहीं किया जा सकता। वह हमेसा कोरिना मचाडो के पास ही रहेगा। सोने की मेडल, मचाडो ने डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दी है। अभी तक यह साफ नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप ने इसे रख लिया है या लौटा दिया है।डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार बहुत पसंद है। कोरिना मचाडो को यह मिला था, तब भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। अब ट्रंप ने इसे अपने पास रख लिया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap