logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'साबित करो, संपत्ति में हिस्सा लो', 100 बच्चों के अरबपति पिता का खुला ऑफर

टेलीग्राम के संस्थापक अपनी पूरी संपत्ति अपने जैविक बच्चों को देंगे। उनकी मृत्यु के बाद संपत्ति का बंटवारा होगा। हालांकि सभी बच्चों को DNA टेस्ट के माध्यम से अपना रिश्ता साबित करना होगा।

Telegram founder Pavel Durov

टेलीग्राम के फाउंडर पावेल डुरोव। ( Photo Credit: X/@durov)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रूसी अरबपति और टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के फाउंडर पावेल डुरोव ने बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि अगर 37 साल से कम उम्र की कोई महिला मां बनना चाहती है तो वह अपना स्पर्म, आईवीएफ का पूरा खर्च और होने वाली संतान को अपनी संपत्ति में हिस्सा देंगे। मगर शर्त यह है कि बच्चे और उनके बीच डीएनए जांच से रिश्तों को साबित करना होगा। अगर संबंध साबित होता है तो 41 वर्षीय पावेल डुरोव की 17 बिलियन डॉलर की संपत्ति में बच्चे को हिस्सा मिलेगा।

 

मौजूदा समय में तीन पार्टनर से पावेल के छह बच्चे हैं। इसके अलावा स्पर्म डोनेशन से वह 100 से अधिक बच्चों के पिता बन चुके हैं। अभी पावेल सिर्फ अपना स्पर्म दान करते हैं। मगर अब वह आईवीएफ यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन का खर्च भी उठाएंगे। अब पावेल अपना DNA सार्वजनिक करने की योजना बना रहे हैं, ताकि उनके जैविक बच्चे एक-दूसरे को ढूंढ सकें।

 

यह भी पढ़ें: 1971 का जिक्र, नए बांग्लादेश का सपना, 17 साल बाद लौटे तारिक ने बताया अपना प्लान

'अपने बच्चों में कोई अंतर नहीं करता हूं'

फ्रांसीसी पत्रिका ले पॉइंट के साथ इंटरव्यू में पावेल ने कहा कि मैं अपने बच्चों में कोई अंतर नहीं करता हूं। उनका जन्म चाहे जैसे भी हुआ हो, वह सभी एक दिन हमारी संपत्ति विरासत में पाएंगे। एक पॉडकास्ट में पावेल ने कहा कि वे (बच्चे) मेरे साथ अपना साझा डीएनए साबित कर सकते हैं। मेरे जाने के बाद वह मेरी संपत्ति के हकदार होंगे।

क्यों स्पर्म दान करते हैं पावेल?

एक रिपोर्ट में बताया गया कि पावेल के स्पर्म की बहुत मांग है। वहीं पावेल का कहना है कि उच्च गुणवत्ता वाले स्पर्म की कमी है। प्लास्टिक प्रदूषण के कारण बांझपन बढ़ रहा है। मैं इस समस्या को हल करने में मदद करने को तैयार हूं। उन्होंने यह भी कहा कि स्पर्म दान को कंलक से जोड़ा जाता है,जबकि मैं इसे अपना नागरिक कर्तव्य मानता हूं।

 

यह भी पढ़ें: नाक तोड़ी, जबड़े पर फ्रैक्चर; इमरान के सहयोगी पर क्या ARMY ने कराया हमला?

2010 में दोस्त के लिए किया था पहला स्पर्म दान

रिपोर्ट के मुताबिक पावेल डुरोव ने अपनी एक दोस्त को गर्भधारण में मदद करने की खातिर पहली बार साल 2010 से स्पर्म दान किया। इसके बाद गुप्त तौर पर मॉस्को के अल्ट्राविटा फर्टिलिटी क्लिनिक में स्पर्म डोनेशन किया। माना जाता है कि इस क्लीनिक में पावेल के नमूने आज भी रखे हैं। कानूनी दांवपेंच से बचने की खातिर अब पावेल सीधे स्पर्म दान नहीं करते हैं। वहीं उनका स्पर्म 37 साल से छोटी और अविवाहित महिला को भी मिल सकता है।

Related Topic:

और पढ़ें