logo

मूड

ट्रेंडिंग:

न्यूयॉर्क में मां ने बच्ची को मारा, चंदा क्यों जुटा रहा भारतीय मूल का पिता?

अमेरिका में एक मां ने अपनी पांच साल की बेटी की बेरहमी से हत्या की। अब भारतीय मूल का पिता चंदा जुटा रहा है, ताकि बच्ची का सम्मानजक अंतिम संस्कार किया जा सके।

US News

मृतक बच्ची की फाइल फोटो। (Photo Credit: gofundme)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाले एक भारतीय मूल के शख्स पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी पत्नी ने पांच वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से बच्ची की मौत की पुष्टि हुई। वहीं आरोपी मां की मानसिक स्थिति सही नहीं बताई जा रही है। बच्ची के पिता कुलदीप सिंह अब चंदा जुटा रहे हैं, ताकि बेटी का अंतिम संस्कार किया जा सके।

 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 14 अक्टूबर को पुलिस के पास फ्रांसिस कैबेलो नाम की महिला का फोन है। उसने बताया, 'मैंने अपनी बेटी को मार डाला है।' क्वींस के रिचमंड हिल इलाके में स्थित कैबेलो के घर जब पुलिस पहुंची तो बच्ची बेहोश मिली। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान फैबियाना कैबेलो के तौर पर हुई। पिता कुलदीप सिंह का कहना है कि बेटी ही उनकी पूरी दुनिया थी। उसके जाने से यह दुनिया अब उजड़ चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में विदेशियों को इतनी आसानी से क्यों मिल जाती है फांसी की सजा?

बच्ची की नाक से खून बह रहा था

पुलिस का कहना है कि घर में ही बच्ची की नाक से खून बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी आंखों, फेफड़ों और ह्रदय में खून के धब्बे मिले हैं। माना जा रहा है कि ये धब्बे दम घुटने से बने हैं। पुलिस ने 15 अक्टूबर को ही आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता के पास अंतिम संस्कार के पैसे नहीं

फैबियाना कैबेलो के पिता कुलदीप सिंह कहना है कि मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता था। ऐसा लगता है कि मैंने अपनी पूरी दुनिया खो दी है। कुलदीप सिंह के सामने सबसे बड़ा संकट बच्ची के अंतिम संस्कार करना है। उन्होंने चार दिन पहले ही गोफंडमी अभियान शुरू किया, ताकि अंतिम संस्कार और कब्रिस्तान के खर्च की राशि जुटाई जा सके। 

 

यह भी पढ़ें: किम जोंग उन की मौत की अफवाह उड़ी, नॉर्थ कोरिया ने तस्वीरें जारी कर किया खारिज

 

उनका कहना है कि कब्रिस्तान और अंतिम संस्कार गृह अग्रिम राशि मांग रहे हैं। लगभग 18000 डॉलर की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वह उबर में किराये की कार चलाते हैं। उनके पास अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं हैं। कुलदीप सिंह अब ऑनलाइन राशि जुटाकर अपनी बेटी को सम्मानपू्र्वक अंतिम विदाई देना चाहते हैं। 

मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मां फ्रांसिस कैबेलो की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। हालांकि कुछ दिन से दवाइयां लेना बंद कर दिया था। इससे उसका व्यवहार भी अजीब हो गया था। कैबेलो के पिता फ्रैंकलिन कैबेलो ने भी माना कि उनकी बेटी मानसिक रूप से पूरी तरह से ठीक नहीं है।

 

 


और पढ़ें