logo

ट्रेंडिंग:

15 मिनट की सैर, दिल रहेगा दुरुस्त, स्टडी में खुलासा

चलना एक ऐसी एक्टिविटी है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। क्या आप जानते हैं चलना से हृदय संबंधित बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

heart attack

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

हम सभी जानते हैं चलना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चलने से हृदय स्वस्थ रहता है। हम लोगों ने 10,000 स्टेप्स के बारे में सुना है। चलने के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताया गया है। इसे लेकर कई स्टडी भी हुई है। हाल ही में एक नई स्टडी हुई है जिसमें बताया गया कि 10 से 15 मिनट चलने से हृदय रोग का खतरा कम होता है और मृत्यु के जोखिम को कम करता है। स्टडी में यह भी कहा गया है आपके कैसे चलते हैं ये भी मायने रखता है। यह स्टडी Annals of Internal Medicine में पब्लिश हुई है।

 

स्टडी में बताया गया कि आपका स्वास्थ्य आप कितने देर ऐक्सरसाइज करते हैं और कितने देर चलते हैं। इन सभी बातों पर केंद्रित होता है। स्टडी में बताया गया कि रोजाना 8,000 कदम चलने वाले लोग लगातार अगर 15 मिनट या उससे चलते हैं तो उनमें हृदय संबंधी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है, उन लोगों के मुकाबले जो दिन भर में बार-बार सिर्फ 5 मिनट या उससे कम चलते हैं। लंबे समय तक लगातार चलना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। स्टडी में पाया गया कि जो लोग 15 मिनट तक सैर करते हैं उनमें हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम होता है।

 

यह भी पढ़ें- हरलीन देओल ने PM मोदी से पूछ लिया स्किन केयर रूटीन, पढ़िए क्या जवाब मिला?

कितने देर चलना है फायदेमंद?

स्टडी के शोधकर्ता डॉक्टर इवान ने कहा, 'चलना दिल के लिए अच्छा है। अगर आप रोजाना 15 मिनट चलते हैं तो और भी बेहतर है। यह आदत आपके दिल और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। छोटी-छोटी दूरी चलने से बेहतर है आप एक बार में 10 से 15 मिनट चलें।'

मृत्यु के खतरे को करता है कम

UK Biobank की स्टडी में 33, 560 लोगों को शामिल किया गया है। स्टडी में शामिल होने वाले 41% लोग पुरुष है जिनकी औसतम उम्र 62 साल थी। शोधकर्ता जानना चाहते थे लंबे समय तक ज्यादा चलना फायदेमंद है या दिन भर में थोड़े- थोड़े देर चलना। इसीलिए लोगों को उनके चलने के पैटर्न के आधार पर 4 ग्रुप में बांटा गया।

  • 5 मिनट से कम चलना
  • 5 से 10 मिनट चलना
  • 10 से 15 मिनट चलना
  • 15 मिनट से ज्यादा चलना

स्टडी में पाया गया कि 43% लोग 5 मिनट से भी कम देर तक चलते थे। सिर्फ 8% लोग थे जो 15 मिनट से ज्यादा चलते थे। स्टडी में उन लोगों में मृत्यु दर ज्यादा पाया गया जो 5 मिनट से भी कम चलते थे।

 

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: सांस लेने में हो रही है तकलीफ, बचने के लिए लगाएं कौन सा मास्क?

कैसे खुद को रख सकते हैं फिट?

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक गतिविधियां करना बहुत जरूरी है। चलने के साथ रोजाना ऐक्सरसाइज करें। दिल को स्वस्थ रखने के लिए जैपनीज वॉकिंग कर सकते हैं। हालांकि जिन लोगों को घुटनों में समस्या है उन्हें लंबे वॉक पर नहीं जाना चाहिए। किसी की तरह की ऐक्सरसाइज को करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। खुद से डॉक्टर बनने की गलती न करें।

 

 

 

Related Topic:#Walking#Health News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap