logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AC की सर्विस कितने दिनों में करानी चाहिए? जानिए सही समय

अगर आप चाहते हैं कि आपका AC लंबे समय तक अच्छी कूलिंग करें और बिजली का बिल भी कम आए तो उसके लिए आपको एसी का समय पर सर्विस कराना जरूरी है।

AI generated image of ac service

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गर्मी शुरू होते ही घरों में एसी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। लगातार चलने की वजह से एसी में धूल, गंदगी और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। कई लोग सालों तक एसी की सर्विस नहीं कराते हैं और तब ध्यान देते हैं जब वह ठीक से ठंडा करना बंद कर देता है। सिर्फ एसी खरीद लेना काफी नहीं है, उसकी समय-समय पर सर्विस कराना भी उतना ही जरूरी है।

 

अगर एसी की नियमित मेंटेनेंस नहीं कराई जाए तो उसके कंप्रेसर पर जोर पड़ सकता है और ओवरहीटिंग की वजह से एसी खराब भी हो सकती है। इसके अलावा आपके घर का बिजली का बिल भी बढ़ सकता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल आता है कि आखिर एसी की सर्विस कितने दिनों में करानी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। 

 

यह भी पढ़ें: महीने के आखिर में ऐसे बचा सकते हैं अपने पैसे, नहीं होगी पैसों की किल्लत

कितने दिनों में एसी की सर्विस करानी चाहिए?

अगर आप घर में स्प्लिट या विंडो एसी का सामान्य इस्तेमाल करते हैं तो उसे हर 6 महीने में एक बार सर्विस जरूर कराएं। यानी साल में कम से कम दो बार एसी की अच्छी तरह सफाई और जांच करानी चाहिए। एक सर्विस गर्मी शुरू होने से पहले और दूसरी बारिश के मौसम के बाद कराना बेहतर माना जाता है। इससे एसी की कूलिंग बनी रहती है और मशीन लंबे समय तक सही काम करती है।

 

जिन घरों या ऑफिस में एसी रोज 8 से 10 घंटे या उससे ज्यादा चलता है वहां सिर्फ साल में एक बार सर्विस कराना काफी नहीं होता। ज्यादा इस्तेमाल होने पर एसी में धूल जल्दी जमा होती है और उसके पार्ट्स पर भी ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर 3 से 4 महीने में एक बार जांच कराना फायदेमंद रहता है। इससे छोटी खराबियां समय रहते पकड़ में आ जाती हैं और बड़े खर्च से बचा जा सकता है।

एसी के फिल्टर कितने दिन में साफ करें?

सिर्फ सर्विस कराना ही काफी नहीं होता है। एसी के एयर फिल्टर की सफाई भी नियमित करनी चाहिए। अगर गर्मियों में एसी रोज इस्तेमाल हो रहा है तो फिल्टर को हर 15 दिन में साफ करना अच्छा माना जाता है। गंदे फिल्टर की वजह से हवा का प्रवाह कम हो जाता है जिससे एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली का बिल भी बढ़ जाता है।

 

यह भी पढ़ें: बचे हुए खाने से बनाएं टेस्टी डिश, स्वाद मिलेगा और पैसा भी बचेगा

सर्विस नहीं कराने से क्या नुकसान हो सकता है?

अगर लंबे समय तक एसी की सर्विस नहीं कराई जाए तो उसकी कूलिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है। मशीन जरूरत से ज्यादा बिजली खर्च करती है और कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय लेती है। कई बार ड्रेनेज पाइप जाम हो जाता है जिसकी वजह से पानी टपकने लगता है या फिर कॉयल और कंप्रेसर पर असर पड़ सकता है।

 

जब भी एसी की सर्विस कराएं तो सिर्फ ऊपर-ऊपर सफाई करवाकर सेटिस्फाई न हों। टेक्नीशियन से इनडोर और आउटडोर यूनिट की सफाई, एयर फिल्टर, कूलिंग कॉयल, ड्रेनेज पाइप, इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और गैस की स्थिति की भी जांच जरूर कराएं। अगर कहीं लीकेज या कोई दूसरी तकनीकी दिक्कत है तो उसे भी समय रहते ठीक करवा लें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • आउटडोर यूनिट के आसपास धूल या सामान जमा न होने दें। 
  • तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने से अच्छी कूलिंग के साथ बिजली की बचत भी होती है।
  • अगर एसी से अजीब आवाज आने लगे, पानी टपके या कूलिंग अचानक कम हो जाए तो बिना देरी किए उसकी जांच करा लें।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें