बॉलीवुड अभिनेत्रियों की त्वचा हमेशा चमकती रहती हैं। कोई भी इवेंट हो, पार्टी हो या नो मेकअप लुक हो, सेलेब्स के चेहरे पर हमेशा चमक बनी रहती है। हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में शामिल हुई थीं। उनके ग्लैमरस लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस इवेंट में जब आलिया से उनकी स्वस्थ त्वचा का सीक्रेट पूछा गया? उस समय उन्होंने जवाब दिया कि वह घर का बना स्नैक खाती हैं जो उनकी त्वचा और आंत के लिए फायदेमंद होता है।
आलिया ने कहा, 'घी हमारे आंत के लिए अच्छा होता है साथ ही हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। घी का इस्तेमाल कर आप एक हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं। इस डिश को बनाने के लिए आपको घी में थोड़ा सा गुड़ और दर दरा पीसा हुआ मूंगफली मिलना और घीसा हुआ नारियाल मिलाएं। यह एक स्किन स्नैक है। मैं इसे खाती हूं क्योंकि इससे मेरी त्वचा अच्छा लगती है।'
यह भी पढ़ें: शुगर फ्री चॉकलेट से कितना अलग है डॉर्क चॉकलेट? समझिए
आलिया ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन
आलिया अक्सर अपने इंटरव्यू में घरेलू नुस्खों की बात करती है। मेडिकल रिसर्च के मुताबिक स्वस्थ आंत, हेल्दी फैट और त्वचा गुणवत्ता के बीच में सीधा संबंध है। घी में फैट सॉल्युबल विटामिन होता है जैसे कि विटामिन A, E, K पाया जाता है जो त्वचा को रिपेयर करता है और स्किन बैरियर को मेंटेन रखने में मदद करता है।
मूंगफली में हेल्दी फैट और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जबकि गुड़ में जरूर मिनरल्स पाए जाते हैं। जब आपकी आंत स्वस्थ रहती है तो त्वचा ज्यादा निखरी और खूबसूरत दिखती है। अगर आपको आंत संबंधी समस्याएं हैं तो चेहरे पर मुंहासे, रेडनेस और एलर्जी होने का खतरा ज्यादा रहता है।
यह भी पढ़ें: लंबे समय तक विटामिन B12 की कमी से हो सकता है कैंसर! स्टडी में दावा
कैसे पाएं हेल्दी स्किन?
आपको उन चीजों को सेवन करना चाहिए जो पेट के लिए फायदेमंद होती है। अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर, फर्मेंटेड और संतुलित आहार को शामिल करें जो पाचन तंत्र को बेहतर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। सिर्फ स्वस्थ खान-पान काफी नहीं ग्लोइंग त्वचा को लिए पर्याप्त नींद, तनाव कम लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, धूप में कम निकलें। दमकती त्वचा के लिए इन सभी बातों का ध्यान रखें।