logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'द ट्रेटर्स' की वजह से अंशुला को हुआ PTSD, बताया कैसा था शो का माहौल

करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' का हिस्सा अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी थीं। उन्होंने शो से बाहर आने के बाद बताया कि उन्हें पीटीएसडी (PTSD) की समस्या है। आइए जानते हैं क्या होती है यह बीमारी।

anshula kapoor suffering ptsd

अंशुला कपूर (Photo Credit: Anshula Instagram Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' काफी सुर्खियों में है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर लड़ाई- झगड़े हो रहे हैं। इस शो में टीवी के कई पॉपुलर चेहरों ने हिस्सा लिया है। शो में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी नजर आई थीं। उन्होंने अच्छा गेम खेला लेकिन वह इस शो से बाहर हो गईं।

 

शो से निकलने के बाद अंशुला ने अपना अनुभव बताया है। वह पहली बार किसी रियलिटी शो में नजर आई थीं। उन्होंने बताया, 'शो का बहुत ही निगेटिव माहौल था। शो की शूटिंग के दौरान हमें एक दूसरे से बात करने की इजाजत नहीं थी। हम सभी के अलग अलग रूमर्स थे। हमारा बाहरी दुनिया से कोई कॉन्टेक्ट नहीं था। इस वजह से मेरे लिए वहां सर्वाइव करना बहुत मुश्किल था। शो बहुत ही स्ट्रेसफुल और ट्रॉमेटाइजिंग था'।

 

यह भी पढ़ें- विटामिन खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से समझिए

PTSD से जूझ रही हैं अंशुला

उन्होंने आगे कहा, हमें शो के दौरान बात करने की इजाजत नहीं थी। घर में निगेटिव माहौल था। हमारे रूम नंबर्स ब्लैक पेंट कर दिए गए थे तो ना हम खुद के रूम नंबर्स जानते थे और किसी और के रूम नंबर के बारे में पता था। जब भी हम रूम से बाहर निकलते तो हमें अंदर जाने के लिए कहा जाता था।

 

इस शो से निकलने के बाद मुझे थेरेपी लेनी पड़ी। मुझे पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसॉर्डर (PTSD) हो गया था। मैं सिर्फ अकेली नहीं हूं। कई लोगों को इस तरह की परेशानी हुई है।

 

यह भी पढ़ें- स्मोकिंग और शराब जितनी खतरनाक है अधिक गर्मी, जल्द आता है बुढ़ापा

क्या होता है PTSD 

पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसॉर्डर (PTSD) यह एक मानिसक समस्या है जो किसी दर्दनाक घटना के अनुभव के बाद विकसित हो सकती है। यह परेशानी सैनिकों या युद्ध से जुड़े लोगों की ही नहीं होता है। यह परेशानी दुघर्टना, प्राकृतिक आपदा, हिंसा, यौन उत्पीड़न या किसी करीबी की अचानक मृत्यु से आपको स्ट्रेस हो सकता है। 

 

पीटीएसडी के लक्षण

  • डरावने सपने आना
  • फ्लैशबैक
  • बार बार दर्दनाक यादें आना
  • याददाश्त कमजोर होना
  • चिड़चिड़ापन और गुस्सा आना
  • नींद ना आने की समस्या

अगर आपको पीटीएसडी की समस्या हैं तो डॉक्टर की सलाह लें।

 


और पढ़ें