एंटी वैलेंटाइन वीक 2025 कलैंडर लिस्ट: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। 7 से 13 फरवरी तक लोग वैलेंटाइन वीक मनाते हैं। 14 फरवरी को लोग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं। इसके बाद से एंटी- वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है। इस हफ्ते की शुरुआत 15 फरवरी से होती है। 15 से 21 फरवरी तक लोग एंटी वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करते हैं। आइए जानते हैं किस दिन को क्या कहा जाता है और उसे सेलिब्रेट करने के पीछे क्या कारण है।
क्यों मनाया जाता है एंटी वैलेंटाइन वीक
एंटी वैलेंटाइन वीक 15 से 21 फरवरी तक सेलिब्रेट किया जाता है। माना जाता है ये वीक वे लोग सेलिब्रेट करते हैं जिन्हें वैलेंटाइन वीक में उनका प्यार नहीं मिलता है। जिन लोगों का दिल टूटता है वे इस दिन को अपने तरीके से मनाते हैं। इस वीक में स्लैप डे, किक डे, परफ्यूम डे, फ्लर्ट डे, कन्फेशन डे, मिसिंग डे और ब्रेकअप डे होता है।
ये भी पढ़ें- 'छावा' के कॉस्टयूम पर दिया गया खास ध्यान, रश्मिका ने पहनी पैठणी साड़ी
यहां देखें एंटी वैलेंटाइ वीक की लिस्ट
स्लैप डे- 15 फरवरी को स्लैप डे मनाया जाता है। इस दिन को अपने एक्स को भुलाने के लिए मनाया जाता है। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको अपने एक्स को थप्पड़ मारना है बल्कि उसकी यादों से मूव ऑन है।
किक डे- 16 फरवरी को किक डे सेलिब्रेट किया जाता है। आप अपनी एक्स की कड़वी यादों को जिंदगी से किक यानी लात मारकर बाहर करने के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप अपनी एक्स की कड़वी यादों को मिटाना चाहते हैं को उससे जुड़ी चीजों को अपने लाइफ से बाहर कर दें।
परफ्यूम डे- इस दिन को आप अपने को पैम्पर करें। आप कड़वी यादों को भुलाकर खुद को परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप वो चीजें कर सकते हैं जिनेस आपको दिल से खुशी मिलती है।
फ्लर्ट डे- 18 फरवरी को फ्लर्ट डे मनाया जाता है। इस दिन आप पुराने टूटे रिश्ते को भुलाकर आगे बढ़ सकते हैं। किसी ने नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। हेल्दी फ्लर्टिंग करने में कुछ गलत नहीं है लेकिन किसी को नुकसान ना पहुंचाएं।
ये भी पढ़ें- H5N1 Virus के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, जानें लक्षण और बचाव
कन्फेशन डे- इस दिन को आप अपने दिल में छिपी बात को किसी करीबी दोस्ती या जीवनसाथी से कन्फेस कर सकते हैं। फिर चाहे आपसे कभी कोई गलती हो जाए तो आप उससे माफी मांग सकते हैं। इसके अलावा अपने दिल में छुपे प्यार का इजहार कर सकते हैं। 19 फरवरी को ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है।
मिसिंग डे- अगर आप किसी को इस दिन मिस कर रहे हैं तो उन्हें बता सकते हैं। ये आपके लाइफ का कोई भी इंसान हो सकता है। मिसिंग डे के दिन अपनी भावनाओं को कॉल करके उन्हें बता सकते हैं।
ब्रेकअप डे - 21 फरवरी को ब्रेकअप डे मनाया जाता है। अगर आप किसी टॉक्सिर रिलेशनशिप में है तो उस रिश्ते से ब्रेकअप कर लेना चाहिए। जिस रिश्ते में आप खुशी महसूस ना हो उससे बाहर निकल जाना ही अच्छा है।