देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। इस मौसम में कॉटन के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। साथ ही हल्के कलर पहनें क्योंकि गहरे रंग को सूर्य की किरणें ज्यादा एब्जॉर्ब करती है जिससे यह गर्मी में बदलकर कपड़ों पर ठहर जाएगी। गहरे रंग के कपड़ों में ज्यादा गर्मी लगती है।
कॉटन का कपड़ा पसीना सोखता है और शरीर को ठंडा रखता है। यह पहनने में भी बहुत आरामदायक होता है। कॉटन सिर्फ आपकी सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में कॉटन के अलावा किन फ्रेबिक से बने कपड़ों को पहन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- केमिकल से पका आम बिगाड़ेगा सेहत, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
गर्मी में पहनें इन फैब्रिक्स के कपड़ें
लिनन - गर्मी के मौसम में लिनन भी अच्छा ऑप्शन है। जिन लोगों को कॉटन महंगा लगता है वे लिनन खरीद सकते हैं। गर्मी में आप लिनन की शर्टस, ट्राउजर, फॉर्मल पहने सकते हैं। इसका कपड़ा हल्का होता है।
बांस- बांस का कपड़ा गर्मियों के मौसम में लोकप्रिय हो रहा है। यह कॉटन से ज्यादा नरम होता है। इन कपड़ों पर सिलवटें नहीं पड़ती है, साथ ही यह सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाने का काम करता है। बांस के फैब्रिक से बना कपड़ा कॉटन से महंगा होता है। कुछ ब्रांड केमिकल का इस्तेमाल करते हैं इसलिए आप इको फ्रेंडली ब्रांड्स को चुनें।
टेन्सेल - टेन्सेल फैब्रिक लकड़ी के गूदे से बना सिंथेटिक कपड़ा होता है। यह पहनने में हल्का, चमकदार होता है। यह कॉटन से 50 प्रतिशत ज्यादा मॉश्चर सोखता है। इसे पहनने के बाद आपको ठंडक महसूस होगी। यह पुरुषों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। यह कॉटन से ज्यादा महंगा है।
खादी- गर्मी में खादी के कपड़े पहन सकते है। यह बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। खादी को स्टेटस सिंबल माना जाता है। इस पारंपरिक रूप से कॉटन, सिल्क और ऊन से बनाया जाता है लेकिन कॉटन वाली वैरिटी सबसे अच्छी होती है।
ये भी पढ़ें- अगर शरीर में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, तुरंत कराएं विटामिन D का टेस्ट
गर्मी में किन कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए
पॉलिएस्टर- पॉलिएस्टर हीट को एब्जॉर्ब करता है। यह अत्यधिक पसीने को नहीं सोखता है। कई लोगों को पॉलिएस्टर वाले कपड़े पहनने से त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं।
डेनिम- डेनिम का फैब्रिक मोटा होता है, इसलिए पहनने में अनकंफर्टेबल लगता है। इसके अलावा पसीना भी नहीं सोखता है। खासतौर से गर्मी के मौसम में हमें हल्के और लाइट फैब्रिक पहनने चाहिए ताकि गर्मी कम लगे।