logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ड्रिंक्स से लेकर मीठे तक, सावन व्रत में ट्राई करें ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

सावन में व्रत के दौरान क्या खाया जाए और क्या नहीं इसको लेकर काफी दुविधा बनी रहती है। ऐसे में यहां कुछ खास रेसिपी मौजूद हैं जिनको खाने से आपको शरीर में कमजोरी भी महसूस नहीं होगी।

sawan vrat special recipe

सावन व्रत के लिए कुछ नई और खास रेसिपी, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सावन का महीना शुरू होते ही कई लोग सोमवार का व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान दिनभर भूखे रहने की वजह से शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसी चीजें खाएं जिससे पेट भी भरें और शरीर को ऊर्जा भी मिले। यहां हम आपको ड्रिंक्स से लेकर क्रिस्पी स्नैक्स तक के भोजन बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

 

अगर आप सोमवार को व्रत रखते हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि व्रत में क्या बनाएं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस रिपोर्ट में हम आपके लिए कुछ खास तरह की रेसिपी लेकर आए हैं जो झटपट बन जाती है और इसमें ज्यादा सामग्री का इस्तेमाल भी नहीं होता है। सावन व्रत में इन रेसिपी के सेवन से आप ताजगी भरा भी महसूस करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: गर्भधारण से पहले क्यों जरूरी है गर्भाधान संस्कार? जानिए आयुर्वेद क्या कहता है

ड्रिंक्स में ट्राई करें ड्राई फ्रूट्स शेक

अगर व्रत के दौरान दिनभर एनर्जी बनाए रखना चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट्स शेक एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए 8-10 बादाम, 5-6 काजू, 2 अखरोट, 4-5 पिस्ता और 2 खजूर को करीब 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद सभी ड्राई फ्रूट्स को 2 कप ठंडे या गुनगुने दूध, एक छोटी इलायची और स्वादानुसार मिश्री या चीनी के साथ मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। चाहें तो इसमें केसर भी डाल सकते हैं। यह शेक टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को लंबे समय तक उर्जा देने में भी मदद करता है।

लंच या डिनर में बनाएं साबूदाना खिचड़ी

 

सावन के व्रत में साबूदाना खिचड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है। इसे बनाने के लिए साबूदाना को 5-6 घंटे पहले भिगो दें। अब एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च और उबले हुए आलू डालकर हल्का भून लें। इसके बाद भीगा हुआ साबूदाना, भुनी हुई मूंगफली और सेंधा नमक डालकर 4 से 5 मिनट तक चलाएं। लास्ट में हरा धनिया और थोड़ा नींबू का रस डालकर सर्व करें। यह रेसिपी हल्की होने के साथ पेट भी लंबे समय तक भरा रखती है।

शाम की हल्की भूख में बनाए शकरकंद चाट

 

अगर शाम के समय कुछ हल्का और टेस्टी खाना चाहते हैं तो शकरकंद चाट ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए शकरकंद को उबालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। चाहें तो ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया भी डाल सकते हैं। यह चाट कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और काफी हेल्दी भी होती है। 

 

यह भी पढ़ें: बारिश और उमस के मौसम में कैसे भगाएं मच्छर? देसी नुस्खे हैं कारगर

क्रिस्पी स्नैक्स के लिए बनाएं साबूदाना वड़ा

 

अगर आपका कुछ कुरकरा खाने का मन है तो साबूदाना वड़ा एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए भीगे हुए साबूदाना में उबले आलू, भुनी हुई मूंगफली, बारीक कटी हरी मिर्च, सेंधा नमक और हरा धनिया मिलाकर छोटे-छोटे वड़े बना लें। इन्हें घी या तेल में सुनहरा होने कर तलें और दही या व्रत वाली हरी चटनी के साथ सर्व करें।

मीठे में बनाएं मखाने की खीर

 

व्रत में अगर मीठा खाने का मन हो तो मखाने की खीर बना सकते हैं। सबसे पहले थोड़ा घी डालकर मखानों को हल्का भून लें। दूसरी तरफ दूध को उबालें और उसमें भुने हुए मखाने डाल दें। 10 से 15 मिनट तक पकाने के बाद इसमें काजू, बादाम, किशमिश, इलायची पाउडर और स्वादानुसार मिश्री या चीनी डाल दें। कुछ मिनट और पकाने के बाद स्वादिष्ट मखाने की खीर तैयार हो जाएगी।

झटपट बनने वाली फ्रूट क्रीम भी है अच्छा विकल्प

 

अगर किचन में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहते तो फ्रूट क्रीम बना सकते हैं। इसके लिए सेब, केला, अनार, पपीता और नाशपाती जैसे फलों को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इनमें ताजा दही या हल्की व्हिप्ड क्रीम मिलाएं। ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।

 

यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में रखना है स्किन का ध्यान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • पूरे दिन पर्याप्त पानी पीते रहें।
  • ज्यादा तला भुना खाने से बचें।
  • एक साथ बहुत ज्यादा खाना न खाएं।
  • दूध, दही और ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
  • अगर किसी बीमारी से जूझ रहें तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही व्रत रखें।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें