logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भाई दूज पर बहन को दें ये खास गिफ्ट, देखते ही खुशी से लगा लेगी गले

भाई दूज पर बहन भाई को मंगल टीका करती हैं और उसकी लंबी उम्र की दुआ करती हैं। भाई अपनी बहन को गिफ्ट देता है।

bhai dooj gift

भाई दूज गिफ्ट, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

23 अक्टूबर का भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। भाई- बहन के लिए यह बहुत बड़ा त्योहार होता है। भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही खास होता है। भाई दूज के दिन बहन भाई को टीका करती हैं और उसके लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई बहन के रिश्ता प्यार और नोकझोंक से भरा होता है। अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि इस बार बहन को क्या गिफ्ट दें तो यह आर्टिकल आपके लिए है। 

 

आप अपनी बहन को पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स दे सकते हैं। इसमें फोटो फ्रेम हो सकता है, नाम वाला कप या स्क्रैपबुक हो सकती हैं। पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स के जरिए आप अपनी भावनाएं दिखा सकते हैं। आप कस्टमाइज्ड ज्वैलरी भी दे सकते हैं।  

 

यह भी पढ़ें- दिवाली के बाद दम घोंट रही है हवा, घर से निकलने से पहले बरतें ये सावधानी

बहन को गिफ्ट करें ये चीजें

मेकअप किट

 

लड़कियों को हर फेस्टिवल पर रेडी होना पसंद होता है। आप अपनी बहन को मेकअप किट दे सकते हैं। यह उनके काम भी आएगा और उन्हें यह गिफ्ट पसंद भी आएगा।

 

 

किताबें

 

अगर आपकी बहन पढ़ने की शौकीन हैं तो उन्हें किताबें गिफ्ट्स कर सकते हैं। किताबों का चयन रुचि के हिसाब से करें।

 

 

स्पा वाउचर

 

आप स्पा वाउचर गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक रिलैक्सिंग गिफ्ट हो सकता है। अगर आपकी बहन काम काजी महिला हैं यह उनके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- प्रदूषण से बचें, मनाएं ग्रीन दिवाली: खुशियों संग रखें पर्यावरण का ध्यान

 

स्मार्ट वॉच

 

स्मार्ट वॉच एक अच्छा ऑप्शन है। यह दिखने में स्टाइलिश भी लगता है और सेहत के लिए भी मददगार होता है। महिलाएं सबका ध्यान रखती हैं लेकिन खुद को लेकर हमेशा लापरवाही बरतती हैं। स्मार्ट वॉच के अलावा ईयर बड्स, हेडफोन आदि भी दे सकते हैं।

 

 

स्किन केयर प्रोडक्ट्स

 

आप अपनी बहन को स्किन केयर प्रोडकट्स भी दे सकते हैं। स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल वह अपने रोजमर्रा की जिंदगी में कर सकती हैं। यह एक अच्छा ऑप्शन है। स्किन केयर के अलावा साड़ी या सूट सलवार भी गिफ्ट कर सकते हैं।

 

 

Related Topic:

और पढ़ें