आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में सफलता का मतलब बड़ा घर, लग्जरी कार और तमाम सुख सुविधाएं शामिल है। मिडिल क्लास व्यक्ति हमेशा चाहता है कि उसका पॉश इलाके में बड़ा सा घर हो जहां वह अपने परिवार के साथ सुकून के साथ रहे। आजकल भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोग रहने से बचते हैं। सोसाइटीज ने प्राइवेसी के कल्चर को बढ़ा दिया है। लोग पड़ोसियों से बात नहीं करते हैं। उन्हें पता नहीं होता है कि उनके बगल वाले घर में कौन रहता है?
क्या आपने जानते हैं कि बड़ी-बड़ी इमारतों में रहने वालों लोगों को अधिक अकेलापन महसूस होता है। मनोचिकित्सकों के मुताबिक इन बड़ी-बड़ी इमारतों में रहने वाले लोगों में अकेलापन और डिप्रेशन की समस्याएं बढ़ रही हैं। हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है जिसमें बताया गया है कि बड़े बंगले और छोटा आशियाना आपके मेंटल हेल्थ पर प्रभाव डालते हैं।
यह भी पढ़ें: एक ग्लास पानी पीने से वजन घटता है और त्वचा साफ होती है, जानें वायरल दावों का सच
क्या कहती है रिसर्च?
Science Direct की रिपोर्ट के मुताबिक घर जैसे-जैसे बड़े होते जा रहे हैं उनमें रहने वाले लोगों की खुशी कम होती जा रही है। अमेरिका की बात करें तो वहां लोगों को काफी समय के बाद अफसोस होता है कि घर खरीदने के लिए उन्हें क्या-क्या बलिदान करना पड़ रहा है। पूरी सेफ्टी और कंफर्ट होने के बाद भी लोग खुश नहीं है। वे अपने जीवन से असंतुष्ट है। दूसरे व्यक्ति से आगे निकलने की होड़ सबसे बड़ी समस्या है। जब व्यक्ति दूसरों से मुकाबला करता है तो उसका दुख बढ़ने लगता है।
मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉक्टर क्रिस्टिन ल्यून के मुताबिक छोटे घर हमें मीनिंगफुल लिविंग की ओर ले जाते हैं। जब आपके पास चीजें कम होती है तब व्यक्ति सामान की कदर ज्यादा करता है। आपका दिमाग शांत रहता है। वहीं, जब आपका घर बड़ा होता है तो आप जरूरत से ज्यादा चीजों को खरीदते हैं। इन चीजों को आप लोन और ईएमआई पर खरीदतें हैं और फिर आपका स्ट्रेस बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: यूरोप की तुलना में भारत के लोगों को टाइप-2 डायबिटीज से ज्यादा खतरा क्यों है?
छोटा घर मानसिक तनाव को कम करता है
छोटा घर मानसिक तनाव को कम करता है। घर छोटा होने पर आप जरूरत का सामान रखते हैं। उन चीजों की देखभाल करते हैं। आप उनकी साफ-सफाई का भी ध्यान रखते हैं। घर में जगह कम होने के कारण आप घर से बाहर निकलते हैं। घर के बाहर पार्क में टहलते हैं और फिजिक्ल एक्टिविटी बढ़ती है। ये चीजें आपके मेंटल हेल्थ के लिए अच्छी है। हालांकि बड़ा घर और लग्जीरियस लाइफस्टाइल खराब नहीं है लेकिन अगर ये आपके इमोशन और सोशल सर्कल को खत्म कर रहा है तो यह आपके मेंटल हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।