मोटापा आज के समय में ऐसी बीमारी है जिससे ज्यादातर लोग पीड़ित है। मोटापे की वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। बढ़े हुए वजन को लोग कम करने के लिए तमाम तरह के डाइट प्लान को फॉलो करते हैं। कई लोग वजन घटाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने के लिए आपको अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत होती है। हाल ही में अभिनेता आर माधवन  ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह वजन को नियंत्रित रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। वह कोई जिम नहीं जाते हैं। 
 
आर माधवन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह अपने खाने के एक टुकड़े को 45 से 60 बार चबाते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से पाचन अच्छा होता है और चबाने से पोषक अच्छे से अब्जॉर्ब होते हैं। ऐसा करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। माधवन ने कहा, 'इस बात को विज्ञान भी मानता है जब आप खाने को अच्छे से चबाकर खाते हैं तो मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है और कैलोरी बर्न होती है। इसी के साथ भूख पर नियंत्रण बढ़ता है। इस आदत को अपनाने में समय लगता है लेकिन यह बहुत फायदेमंद है।'
 
यह भी पढ़ें- कैंसर से एनीमिया तक, मुफ्त होगी जांच, महिलाओं के लिए शुरू हुई यह योजना
चबाकर खाने से नियंत्रित रहता है वजन
आर माधवन ने कहा कि इस आदत से मैंने 21 दिनों में अपना वजन घटाया था। क्या सच में खाने को चबाकर खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है? आइए जानते हैं  इसके पीछे का साइंस। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि जो लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं उनका वजन तेजी से बढ़ता है। हालांकि जो धीरे-धीरे खाना खाते हैं उनका वजन कम होता है क्योंकि भूख और कैलोरी इनटेक हार्मोन के जरिए नियंत्रित होता है। 
 

खाना खाने के बाद शरीर से घ्रेलिन हार्मोन रिलीज होता है जो भूख को नियंत्रित करता है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। यह हार्मोन दिमाग को निर्देश देता है कि अब और खाने की जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे चबाकर खाने से कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। कई स्टडी में इस बात की पुष्टि हुई है।
 
यह भी पढ़ें- भूरी, काली और नीली, इंसानों की आंखों का रंग इतना अलग-अलग कैसे होता है?
धीरे खाने के फायदे
- आप खाने को पूरी तरह से एन्जॉय करते हैं।
 
- पाचन  बेहतर होता है।
 
- भोजन में मौजूद पोषक तत्व अच्छे से अब्जॉर्ब होते हैं।
 
- आपके पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है।
 
- तनाव को कम करने का काम करता है।
 
वजन घटाने के लिए डाइट में करें ये बदलाव
- भूख को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी स्नैक्स खाएं।
 
- खाने को ज्यादा चबाकर खाएं
 
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
 
- पानी की कमी से ज्यादा भूख लगती है।
 
- पर्याप्त नींद लें।
 
- माइंडफुल ईटिंग करें।
 
- कम तनाव लें।
 
Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।