गर्मियों में बाल झड़ने की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। इसकी वजह धूप, धूल-मिट्टी, पसीना हो सकता है। गर्मी के मौसम में पसीना भी ज्यादा आता है जिसकी वजह से स्कैल्प पर धूल-मिट्टी और गंदगी चिपकने लगती है। इन सभी कारणों से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।
इन सभी वजह से बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में बालों को स्वस्थ रखने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खों को ट्राई करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि बालों के नारियल तेल या नारियल पानी में से कौन ज्यादा फायदेमंद है?
यह भी पढ़ें: वृश्चिक राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों को करियर में मिलेगा मौका
बालों के लिए फायदेमंद है नारियल तेल
नारियल तेल में फैटी एसिड और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। ये तेल आसानी से स्कैल्प में सोख लेता है जो बालों को मुलायम रखने में मदद करता है। नारियल तेल बालों की जड़ों को मजबूत रखने में मदद करता है। अक्सर हमने अपने घर के बड़े लोगों से सुना होता है कि बाल धोने से 45 मिनट या 1 घंटे पहले नारियल तेल से मसाज करना चाहिए।
नारियल पानी
नारियल पानी में विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपूर मात्रा होती है जो बालों के लिए प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटर की तरह काम करता है। गर्मी के मौसम में स्कैल्प पसीने की वजह से डिहाइड्रेट हो जाती है। साथ ही ऑयल प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है। इस वजह से स्कैल्प में खुजली और जलन की समस्या होती है। नारियल पानी स्कैल्प में बैलेंस को बनाएं रखने में मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
हफ्ते में दो बार नारियल तेल से बालों के स्कैल्प में मसाज करना चाहिए जो जड़ों को मजबूत करता हैं। नारियल तेल से मसाज करने के 45 मिनट बाद शैंपू से सिर धो लें। इसके बाद बालों को नारियल पानी से धोएं। इससे स्कैल्प हाइड्रेटेड रहेगी और बालों में चमक बनी रहेगी।
इसके अलावा आप गर्मियों में हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल और 3 चम्मच नारियल पानी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लेना है। इस मिश्रण को स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए रखें और बाद में शैंपू से बाल धो लें।
यह भी पढ़ें: गर्मियां हो गईं हैं शुरू, सुबह की डाइट में शामिल करें ये चीजें
कौन सा बेहतर है?
ये दोनों चीजें बालों को अलग-अलग तरीके से फायदा दिलाती है। एक तरफ जहां नारियल तेल बालों को मजबूती देता है। वहीं, नारियल पानी बालों में चमक बनाए रखता है। गर्मी के मौसम में आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करें।