logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मियों में झड़ते बालों से हैं परेशान, दही या योगर्ट क्या है ज्यादा फायदेमंद?

गर्मियों के मौसम में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इस मौसम में कई लोग दादी-नुस्खें को ट्राई करते हैं जो अक्सर काम आते हैं।

curd vs yoghurt

हेयर मास्क, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

गर्मी के मौसम में तेज धूप, धूल और प्रदूषण की वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इस वजह से हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्याओं से पीड़ित लोग तरह-तरह की सीरम और महंगे शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं बालों को स्वस्थ रखने के लिए दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह हमारी दादी और नानी के नुस्खों में शामिल होता है।

 

दही सिर्फ सेहत के लिए भी नहीं बालों के लिए भी अच्छी होती है। दही के साथ योगर्ट का भी ऑप्शन है। ये दोनों चीजें बालों के लिए फायदेमंद है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि बालों के लिए दही या योगर्ट में से क्या फायदेमंद है?

 

यह भी पढ़ें: गर्मियों में इडली, वड़ा खाने से सेहत कब हो सकती है खराब? जानिए कारण और बचाव

 

दही है असली हीरो

 

दही में कई प्रकार के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो स्कैल्प को मॉश्चराइज करने में मदद करता है। गर्मियों में यह नेचुरल मॉश्चराइजर की तरह काम करता है जो फ्रीज और ड्राइनेस की समस्या से बचाने का काम करता है।

 

इसके अलावा दही में लैक्टिक ऐसिड होता है जो जड़ों को मजबूत करता है और स्कैल्प को साफ रखता है। साथ ही बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। कुछ लोग दही का इस्तेमाल खुजली और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी करते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: दिल टूटने से अभिनेत्री कल्कि को हुआ इंसोम्निया, यह कौन सी बला है, जान लीजिए

 

योगर्ट

 

योगर्ट प्रोबायोटिक से भरपूर होता है जो बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। यह बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क है। आप योगर्ट के साथ तेल और शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अगर आप चमकदार बाल चाहते हैं तो दही की बजाय योगर्ट का इस्तेमाल करें।

 

क्या है ज्यादा फायदेमंद?

 

दही और योगर्ट दोनों बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप गर्मियों में बालों को मजबूत रखना चाहते हैं और स्कैल्प संबंधी समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं तो दही का इस्तेमाल करें। अगर आपको बालों में चमक बनाएं रखना चाहते हैं को योगर्ट का इस्तेमाल करें।


और पढ़ें