logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल टूटने से अभिनेत्री कल्कि को हुआ इंसोम्निया, यह कौन सी बला है, जान लीजिए

कल्कि कोचलिन ने बताया है कि दिल टूटने की वजह से उन्हें इंसोम्निया बीमारी से जूझना पड़ा था। जान लीजिए  इंसोम्निया  क्या होता है।

Kalki Koechlin

कल्कि कोचलिन, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपने बयान की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि दिल टूटने की वजह से उन्हें कई रातों तक नींद नहीं आती थी। नींद न आने की वजह से वह पूरे दिन खाली महसूस करती थीं और उनके लिए रोजमर्रा के कार्य करना मुश्किल हो जाता था। कल्कि के मुताबिक, उन्हें इंसोम्निया हो गया था। उनका मानना है कि किसी रिलेशनशिप के खत्म होने से न सिर्फ व्यक्ति पर भावनात्मक असर पड़ता है, बल्कि उसकी हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।

 

कल्कि नेसोहा अली खान के एक पॉडकास्ट में शेयर किया कि दिल टूटने के दर्द की वजह से वह महीनों तक ठीक से सो नहीं पाईं। वह अक्सर रात के 2 या 3 बजे अचानक जाग जाती थीं और फिर घंटों तक उन्हें नींद नहीं आती थी। अब सवाल उठता है कि इंसोम्निया बीमारी क्या है? सवाल यह भी है कि क्या इंसोम्निया ब्रेकअप से हो सकती है?

 

यह भी पढ़ें: फलों और सब्जियों के छिलकों में छिपे हैं ब्यूटी सीक्रेट, समझिए कैसे काम आएंगे

क्या है इंसोम्निया?

इंसोम्निया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को कई रातों तक नींद नहीं आती है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को लगातार तीन महीने तक रात में कम नींद आती है या व्यक्ति जल्दी जाग जाता है तो उस स्थिति को इंसोम्निया माना जाता है।

क्या दिल टूटने की वजह से होता है इंसोम्निया ?

कुछ स्टडी रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल टूटने की वजह से लोगों को नींद न आने की बीमारी यानी इंसोम्निया हो सकती है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति प्रेम में होता है, तब उसके शरीर में डोपामिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे व्यक्ति खुश रहता है। जबकि प्रेम में दरार आने या ब्रेकअप होने की वजह से शरीर में डोपामिन का लेवल कम हो जाता है, जिससे व्यक्ति को बेचैनी और नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर यही समस्या बेहद ज्यादा हो जाए तो व्यक्ति को इनसोमिया बीमारी हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: हाई प्रोटीन डाइट का किडनी पर असर पड़ता है? यूरोलॉजिस्ट से समझिए

 

ब्रेकअप के अलावा कई कारण हैं, जिनकी वजह से लोगों को इंसोम्निया हो सकता है। जैसे प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के हार्मोन में बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से नींद नहीं आती है और आगे चलकर इनसोमिया हो सकता है।

इंसोम्निया से कैसे बचें?

  • काउंसलर - जिन लोगों को इंसोम्रिया की समस्या है, उन्हें मेंटल हेल्थ के लिए काउंसलर से बात करनी चाहिए।
  • रूटीन बदलें - लोगों को सही समय पर रात में सोने की कोशिश करनी चाहिए।
  • डॉक्टर से सलाह लें - जब नींद न आने की समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो व्यक्ति को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें