logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फलों और सब्जियों के छिलकों में छिपे हैं ब्यूटी सीक्रेट, समझिए कैसे काम आएंगे

सब्जियां और फलों के छिलके रख सकते हैं हमारे स्किन का ख्याल, जान लीजिए इन छिलकों के उपयोग करने के टिप्स एंड ट्रिक्स।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

 ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं लेकिन फल और सब्जियों के छिलकों की सहायता से हम ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। जिन्हें हम अक्सर बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, वे वास्तव में स्किन के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। आलू, केले, पपीते, संतरे और खीरे के छिलकों में विटामिन सी, ए, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन को अंदर से पोषण देते हैं। ये न सिर्फ डार्क सर्कल, पिग्मेंटेशन और टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं बल्कि स्किन को नेचुरल ग्लो बनाए रखने में भी काफी असरदार साबित होते हैं। खास बात यह है कि ये उपाय पूरी तरह से नेचुरल होते हैं, जिससे साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बहुत कम होता है।


अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी में इन छिलकों का सही तरीके से इस्तेमाल करना सीख जाएं तो बिना ज्यादा खर्च किए आप अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं। जो चीजें अब तक आपके लिए सिर्फ कचरा थीं, वही अब आपकी स्किन के लिए सबसे सस्ता, आसान और असरदार ब्यूटी सीक्रेट बन सकती हैं। अब सवाल उठता है कि इन छिलकों को अपने चेहरे और स्किन पर कैसे लगाएं, जिससे हमारी स्किन ग्लो करे।

 

यह भी पढ़ें: हाई प्रोटीन डाइट का किडनी पर असर पड़ता है? यूरोलॉजिस्ट से समझिए

1. आलू के छिलके

आलू के छिलके हमारी स्किन का ग्लो बढ़ा सकते हैं क्योंकि इनमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिससे हमारे चेहरे पर न सिर्फ ग्लो आता है बल्कि दाग-धब्बे भी हल्के होने लगते हैं। आलू के छिलकों को चेहरे पर कई तरह से लगाया जा सकता है।


कैसे करें यूज?


आलू के छिलकों का प्रयोग हम अपनी स्किन की समस्या के मुताबिक कर सकते हैं। जैसे, अगर हमारे चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आलू के छिलके को चेहरे पर 5 से 10 मिनट रगड़ लें, उसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। जिन लोगों की आंखों के पास डार्क सर्कल हैं, वे आलू के छिलके का रस निकाल लें, उसमें रुई डुबोकर आंखों के पास रख दें।

 

यह भी पढ़ें: स्टडी में खुलासा, समय से पहले मेनोपॉज बढ़ाता है दिल की बीमारी का खतरा

2. केले के छिलके

केले के छिलकों में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो चेहरे के पिंपल्स कम करने के लिए फायदेमंद होते हैं। केले के छिलकों का उपयोग न केवल चेहरे बल्कि हाथ-पैर पर रगड़ने से भी स्किन में नमी बनाए रखता है। इसके उपयोग से स्किन को पोषण मिलता है, जिससे ज्यादा उम्र के लोगों की स्किन भी जवान दिख सकती है।


कैसे करें यूज?


केले के छिलकों का स्किन केयर के लिए प्रयोग करना सबसे आसान और सरल है। सबसे पहले केले के छिलकों को साफ पानी से धो लें, उसके बाद उन्हें चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: स्टडी में खुलासा, समय से पहले मेनोपॉज बढ़ाता है दिल की बीमारी का खतरा


3. संतरे के छिलके

संतरे के छिलकों में विटामिन सी होता है, जो हमारे चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह चेहरे को फ्रेश बनाए रखने में भी सहायक होता है। इसका उपयोग हम फेस पैक के तौर पर कर सकते हैं।


कैसे करें यूज?


संतरे के छिलकों को सबसे पहले धूप में सुखा लें, उसके बाद उन्हें पीसकर एक जार में रख लें। फिर हफ्ते में दो दिन उस पाउडर को दूध या दही में मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। पेस्ट लगाने के 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।


4. पपीते के छिलके

पपीते के छिलकों में विटामिन ए और सी होते हैं, जो हमारे चेहरे की डेड स्किन को हटाकर नई और चमकदार स्किन लाने में मदद करते हैं। इनके उपयोग से चेहरा पहले से ज्यादा जवान और मुलायम बन जाता है, जिससे व्यक्ति की सुंदरता और बढ़ जाती है।

 

यह भी पढ़ें: स्टडी में खुलासा, समय से पहले मेनोपॉज बढ़ाता है दिल की बीमारी का खतरा


कैसे करें यूज?


पपीते के छिलकों को सबसे पहले सुखा लें, उसके बाद उन्हें मिक्सर की सहायता से पीस लें और पाउडर को एक डिब्बे में रख लें। फिर इस पाउडर को एलोवेरा जेल में मिलाकर लगा सकते हैं। 2 चम्मच छिलके के पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें।


5. खीरे के छिलके

खीरे के छिलके हमारे चेहरे के ब्लैकहेड्स और पोर्स की गंदगी दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनके उपयोग से चेहरे के दाग-धब्बे भी कम हो जाते हैं। साथ ही खीरे के छिलकों को चेहरे पर लगाने से स्किन फ्रेश महसूस करती है।


कैसे करें यूज?


खीरे के छिलकों को साफ पानी से धो लें, उसके बाद उन्हें पीस लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं और बाद में धो लें। इस तरह जिन छिलकों को आप अब तक बेकार समझते थे, वही आपकी स्किन के लिए एक असरदार और नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट बन सकते हैं।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें