logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सर्दियों में रोजाना या एक दिन छोड़कर नहाना, क्या है ज्यादा फायदेमंद?

क्या सर्दी के मौसम में रोजाना नहाना सही नहीं होता था? आइए जानते हैं क्या कहती है रिसर्च?

bathing

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सर्दियों में ज्यादातर लोग रोजाना नहाना में आनाकानी करते हैं। खासतौर से छोटे बच्चे उन्हें घर पर इस वजह से काफी डांट पड़ती है। कई लोग ठंड में रोजाना नहीं नहाते हैं। कुछ लोग एक दिन छोड़कर एक दिन नहाते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है रोजाना नहाना सेहत के लिए फायदेमंद होता। आपको सच जानकर हैरानी होगी। 

 

रिसर्च में कहा गया कि ठंड में रोजाना नहीं नहाना ज्यादा फायदेमंद होता है। रोजाना नहीं नहाने वाले लोगों की उम्र 34% तक बढ़ती है। NLM ने इस स्टडी को किया था। उन्होंने अपनी स्टडी चूहों पर की थी। यह स्टडी इंसानों पर कितनी कारगर है? इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है।

 

यह भी पढ़ें- चक्कर आता है, सुन्न पड़ते हैं हाथ-पांव? B12 डिफिशिएंसी के खतरे डॉक्टर से समझिए

स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

सर्दी के मौसम में हमारा शरीर उर्जा को बचाने का काम करता है और इसी वजह से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इस बदलाव की वजह से शरीर में फ्री रेडिकल का लेवल का कम हो जाता है जिसकी वजह से कोशिकाएं बूढ़ी होती है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होने की वजह से शरीर धीरे-धीरे बूढ़ा होता है। इस बात को आधार बनाया है। हालांकि नहाने का इन बातों का सीधा संबंध नहीं है।

रोजाना क्यों नहीं नहाना चाहिए?

डॉक्टर्स के मुताबिक रोजाना नहीं नहाना चाहिए। हमारे त्वचा प्राकृतिक तेल की सुरक्षात्मक परत होती है जो इसे हाइड्रेटेड रखती हैं। सर्दी पर बार-बार पानी और साबुन के इस्तेमाल से नेचुरल तेल की परत हट जाती है जिसकी वजह से ड्राइनेस की समस्या होती है। कुछ लोगों की त्वचा सर्दी में बहुत खुशक हो जाती है। इसके अलावा खुजली की समस्या भी होती है।

 

इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है- हमारी त्वचा पर गुड बैक्टीरिया होते हैं जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। रोजाना नहाने की वजह से त्वचा की सुरक्षात्मक परत कमजोर हो जाती है।

 

यह भी पढ़ें- शाम के समय में ये काम नहीं करने से असफल होते हैं लोग, समझें पीछे की साइकोलॉजी

क्या बिल्कुल ही नहीं नहाना चाहिए?

ऐसा बिल्कुल नहीं है। शरीर को साफ रखना बेहद जरूरी है क्योंकि पसीने और धूल की वजह से बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं। आपको शरीर की स्वस्थ रखने के लिए एक दिन छोड़कर एक दिन नहाना चाहिए। आपको गुनगुन पानी से नहाना चाहिए। नहाने के तुरंत बाद मॉश्चराइजर लगाना चाहिए ताकि शरीर में नमी बने रहे। रोजाना नहाना है या नहीं आप के लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो रोजाना नहाने से परहेज करना चाहिए। वहीं अगर आप धूल-मिट्टी में काम करते हैं तो रोजाना नहाना चाहिए।

Related Topic:#

और पढ़ें