logo

ट्रेंडिंग:

शाम के समय में ये काम नहीं करने से असफल होते हैं लोग, समझें पीछे की साइकोलॉजी

हम आपको उन आदतों के बारे में बता रहे हैं जिसकी वजह से व्यक्ति अपने जीवन में सफल नहीं हो पाता है।

habits that effect your success

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग एक ही जगह पर रुक क्यों जाते हैं जबकि कुछ लोग अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं। दोनों के बीच में अंतर उनके मॉर्निंग रूटीन या काम की रूटीन की वजह से नहीं आता है लेकिन इस बात से आता है कि शाम को 5 बजे के बाद क्या करते हैं?

 

जो सफल व्यक्ति होते हैं वे अपनी शाम का इस्तेमाल अपने आने वाले दिन के लिए करते हैं। खासतौर से जो नौकरीपेशा लोग है वे इस बात को समझ नहीं पाते हैं। हम आपको वे कारण बता रहे हैं कि जिसकी वजह से आप अपने खाली समय को बर्बाद करते हैं और आप इसके पीछे के साइंस को समझ भी नहीं पाते हैं।

 

यह भी पढ़ें- चक्कर आता है, सुन्न पड़ते हैं हाथ-पांव? B12 डिफिशिएंसी के खतरे डॉक्टर से समझिए

 

सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करना

 

हम फोन पर रील देखते हैं और कब 5 मिनट से घंटों बीत जाते हैं पता भी नहीं चलता है। रील देखते समय आप दुनियाभर का कॉन्टेंट देखते हैं और इस वजह से आपके दिमाग में डोपामीन रिलीज होता है जिसकी वजह से हम एक वीडियो देखते नहीं है दूसरे पर पहुंच जाते हैं। इस वजह से दिमाग पर असर पड़ता है। रील देखने के कारण ध्यान, याददाश्त और धैर्य पर प्रभाव पड़ता है।

 

रात में देर से सोना

 

ज्यादातर लोग रात को देर से सोते हैं। इस वजह से नींद पूरी नहीं होती है। नींद की कमी के कारण याददाश्त और फैसले लेने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। कम नींद लेने से आपकी क्षमता पर प्रभाव पड़ता है।


केवल आगे बढ़ने के बजाय वास्तविक नींद की स्वच्छता सीखने से सब कुछ बदल गया। समय-सीमा नजदीक होने पर भी, लगातार सोने का समय निर्धारित करने से मेरे काम की गुणवत्ता में सुधार हुआ और मुझे अपने करियर के बारे में अधिक रणनीतिक ढंग से सोचने में मदद मिली। कम नींद आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पर डालता है।  

 

काम का अधिक तनाव लेना

 

विशेषज्ञों के मुताबिक असफल व्यक्ति इस बात को समझ नहीं पाते हैं अधिक तनाव लेने की वजह से वे अपने आगे बढ़ने के रास्ते में खुद सबसे बड़ी रुकावट है क्योंकि तनाव के कारण दिमाग में सिर्फ नकरात्मक विचार आते हैं। आप सकारात्मक चीजों के बारे में सोच नहीं पाते हैं। हम प्रॉब्लम का हल सोच ही नहीं पाते हैं जिसकी वजह से काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। तनाव को दूर करने के लिए योग करें।

 

यह भी पढ़ें- आपकी सुबह की ये 4 आदतें रात की नींद पर डालती है असर

 

कल क्या करना उसकी प्लानिंग नहीं करना

 

जब आप सुबह बिना किसी प्लान के उठते हैं तो इसका मतलब है कि आप लोगों से पीछे है। आपको अपने सुबह के समय को क्या करना है। इसमें खर्च करना चाहिए। रात को सोने से पहले अपनी डायरी में जरूरी चीजें रोज लिखें कि क्या करना है। आपने जो अपने लक्षय रखें थे उसे कितना पूरा किया है।

 

फिजिकल हेल्थ पर ध्यान नहीं देना

 

जरूरी नहीं है कि आप दिन में एक घंटे एक्सरसाइज करें। अपने दिन की शुरुआत 15 से 20 मिनट वॉक के साथ करें। ऐसा करने से आप दिन भर ऐक्टिव महसूस करेंगे। जो लोग सीडेंटरी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। वे अपने काम को लेकर भी अनमोटिवेटेड फील करते हैं।

 

कुछ नया सीखने का ट्राई न करना

 

आपने कब आखिरी चीज कुछ नई चीज सीखी थी जो आपके जॉब के लिए जरूरी नहीं थी। असफल लोग कभी कुछ नया नहीं सीखते हैं। वे बस अपने ऑफिस का काम करते हैं। घर आकर थक जाते हैं और सो जाते हैं। आपको रोज कुछ नया पढ़ना या सीखने की कोशिश करनी चाहिए।

 

 

 

 

Related Topic:#Health News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap