logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चक्कर आता है, सुन्न पड़ते हैं हाथ-पांव? B12 डिफिशिएंसी के खतरे डॉक्टर से समझिए

विटामिन बी12 को ज्यादातर लोग इग्नोर कर देते हैं। इस विटामिन की कमी की वजह से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

vitamin b12

विटामिन बी12, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हमारे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की महत्वपूर्ण भूमिका होता है। विटामिन A, B, C, D, E के बारे में आपने सुना होगा लेकिन क्या आप विटामिन बी12 के बारे में जानते हैं। ज्यादातर लोग विटामिन बी12 पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन यह एक जरूरी तत्व है। इस विटामिन को पावरहाउस कहा जाता है जो शरीर में एनर्जी को बनाएं रखने का काम करता है। विटामिन बी12 की कमी से थकान, ब्रेन फॉग समेत अन्य समस्याएं होती हैं।

 

अगर लंबे समय  तक आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है तो कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म ने हाल ही में स्टडी में की थी जिसमें बताया गया कि भारत के 57% मेल कॉर्पोरेट एम्पलॉइज में विटामिन बी12 की कमी है। वहीं 50% महिलाओं में भी इस विटामिन की कमी देखी गई है। आइए जानते हैं क्या होता है विटामिन बी12 और इस विटामिन की कमी होने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं?

 

यह भी पढ़ें- आपकी सुबह की ये 4 आदतें रात की नींद पर डालती है असर

विटामिन बी12 की कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर और मनोचिकित्सक डॉक्टर लोकेश सिंह शेखावत के मुताबिक विटामिन बी 12 की कमी से न्यूरॉनल डिजनरेशन होता है जिसकी वजह से ब्रेन और स्पाइन में दिक्कत आती है। विटामिन B12 और फोलेट की कमी की वजह से डिमेंशिया की परेशानी होती है। डिमेंशिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति धीरे-धीरे चीजों को भूलने लगता है। विटामिन B12 की कमी से डिमेंशिया होना होता है। इसे रिवर्सिबल डिमेंशिया कहा जाता है। इसमें याददाश्त को सही समय पर विटामिन बी12 देकर वापस लाया जा सकता है। कभी-कभी अचानक से चक्कर भी आ सकता है। ये मामूली समस्याएं लग सकती हैं लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

  • याददाशत पर फर्क पड़ता
  • हाथों- पैरों में झनझनाहट
  • न्यूरोलॉजिकल समस्या होता है
  • भूख न लगना
  • थकान
  • कमजोरी
  • मुंह में छाले

यह भी पढ़ें- गंदा पानी पीने से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जानें बचाव का तरीका

किन चीजों में मिलता है विटामिन बी12?

 विटामिन बी12 सबसे ज्यादा अंडा, मीट में होता है। इसके अलावा दूध, दही, फर्मेंटेड चीजें, मशरूम, बादाम, साबूत अनाज, सोया मिल्क, फोर्टिफाइड फूड, चटनियां खाएं, सीजनल फ्रूट्स खाएं।

 

अगर इनमें से कोई भी लक्षण नजर आता है तो जल्द से जल्द विटामिन बी12 का टेस्ट करवाना चाहिए और अच्छी बात है कि इसका इलाज सीधा है। आपको सिर्फ ब्लड टेस्ट करवाना होगा। अगर आपने विटामिन बी12 की कमी को नजर अंदाज किया तो आने वाले समय में बड़ी समस्या पैदा कर सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 


और पढ़ें