logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली से कर्नाटक तक बरसात में क्यों बढ़ते हैं डेंगू के मामले?

डेंगू एक वायरल बीमारी है। यह बीमारी मच्छरों के काटने से होती है। आइए जानते हैं अप्रैल में डेंगू के कितने मरीज इस बीमारी के शिकार हुए हैं।

dengue

डेंगू (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बरसात उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने का काम करती है। साथ ही इस मौसम में कई सारी बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। बरसात में डेंगू, मलेरिया आदि के मामले तजी से बढ़ते हैं। इस बार देश के विभिन्न राज्यों में डेंगू के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस साल दिल्ली में अभी तक 119 लोग डेंगू के शिकार हुए हैं। वहीं कर्नाटक में इस साल 1186 केस सामने आए हैं। कर्नाटक में इस बीमारी ने आतंक मचा रखा है।

 

एमसीडी वेक्टर बोर्न डिजीज की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल महीने में 19 अप्रैल तक डेंगू के 20 मामले आए हैं। वहीं, मलेरिया के 32 और चिकनगुनिया के 5 मामले सामने आ चुके हैं। बारिश के मौसम में डेंगू होने का खतरा बढ़ जाता है। 

 

ये भी पढ़ें- क्या है डिप्रेशन और किस वजह से होता है, जानिए लक्षण और इलाज

 

डेंगू के मच्छरों से बचने के लिए क्या करें

 

बरसात में मौसम में पानी जमा हो जाता है और वातावरण में नमी होने के कारण मच्छरों को पनपने में आसानी होती है। इस वजह से इस मौसम में डेंगू का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। आइए जानते हैं डेंगू से बचने के लिए क्या करें।

  • डेंगू के मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल स्लीवस की शर्ट, फुल पैंट और मौजे पहनकर खुद को ढकें।
  • अपने घर में और आसपास में साफ सफाई रखें। पानी जमा ना होने ताकि डेंगू के मच्छर ना पनपे।
  • सुबह और शाम के समय में मच्छरों से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
  • रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  • अगर आपको बुखार, तेज सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द या स्किन पर रैशेज के लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- कब होता है कपल के बीच में साइलेंट डिवोर्स, जानिए इसके पीछे का कारण

 

डेंगू के लक्षण

  • तेज बुखार आना
  • उल्टी
  • आंखों के पीछे दर्द
  • शरीर में दर्द
  • सिर में दर्द
  • मांस पेशियों में दर्द
  • त्वचा पर लाल निशाना

मच्छ काटने के बाद 4 से 10 डेंगू बुखार के लक्षण नजर आते हैं। डेंगू वायरस शरीर के इम्यून सिस्टम को अटैक करता है। यह एक वायरल संक्रमण है दो एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। यह मच्छर दिन के समय काटता है।

Related Topic:#Health#Dengue

और पढ़ें